फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hotel manager dies in road accident

Aligarh Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, होटल मैनेजर की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 02 Dec 2025 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 06:19 PM IST
सार

बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में होटल मैनेजर गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी सहित सात वर्ष की बेटी और तीन वर्ष के बेटे सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Hotel manager dies in road accident
मृतक होटल मैनेजर सतेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोधा में ट्रांसपोर्ट नगर के पास 1 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थिति पथवारी वाली गली निवासी सतेंद्र (25) पुत्र देवेंद्र गांव करसुआ के पास एक होटल में मैनेजर थे। 1 दिसंबर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गांव ल्हौसरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर के सामने पहुंचे तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अपने पीछे पत्नी नेहा सहित सात वर्ष की बेटी और तीन वर्ष के बेटे सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed