फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hope to get money stuck in pearls

Good News: 1.25 लाख लोगों को डूबी रकम वापस मिलने की उम्मीद, पल्स समेत 60 से ज्यादा में फंसा रुपया

Fri, 28 Feb 2025 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 04:53 PM IST
सार

अलीगढ़ में पल्स, साईं, सक्षम, बीएनपी, एचबीएन, सनसाइन, समृद्दि जीवन, कल्पतरु सहित अन्य 60 से ज्यादा चिटफंड कंपनियों ने यहां के लोगों को कम अवधि में पैसा दो गुना करने का लालच दिया।

विज्ञापन
Hope to get money stuck in pearls
रुपया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपये दोगुना करने के लालच में अलग-अलग चिटफंड योजनाओं में पिछले एक दशक में रुपये फंसा चुके अलीगढ़ जिले के करीब 1.25 लाख लोगों को अब अपना रुपया वापस मिलने की उम्मीद जग गई है। इन लोगों का करीब 126 करोड़ रुपये फंसा हुआ है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बड्स एक्ट के तहत अब इन लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। इस तरह के आवेदन तहसील स्तर पर आ रहे हैं। अब तक 60 हजार लोग आवेदन कर चुके हैं। अलीगढ़ में पल्स, साईं, सक्षम, बीएनपी, एचबीएन, सनसाइन, समृद्दि जीवन, कल्पतरु सहित अन्य 60 से ज्यादा चिटफंड कंपनियों ने यहां के लोगों को कम अवधि में पैसा दो गुना करने का लालच दिया।
विज्ञापन


कंपनियों ने एजेंटों के जरिये लोगों से धनराशि का निवेश करवाया। बाद में यह कंपनियां अपना कार्यालय बंद करके भाग गईं, जिसके बाद निवेशकों को अपनी रकम डूबने की जानकारी हुई। शासन के निर्देश पर रकम वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रकम कब मिलेगी, यह तो साफ नहीं है, लेकिन इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। अब तक फीड हुए आवेदनों की बात करें तो कोल तहसील में 40 हजार, अतरौली में छह हजार, इगलास में 2700, खैर में 4500 और गभाना में 6300 आवेदन फीड किए जा चुके हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा कहती हैं कि रकम वापसी के लिए लोगों ने आवेदन किया है। तहसील स्तर पर फीडिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed