{"_id":"63f8f13128630a7569042e33","slug":"hookah-bar-running-under-the-guise-of-cafe-on-medical-road-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मेडिकल रोड पर कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार,डिमांड पर परोसा जाता था नशा, चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मेडिकल रोड पर कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार,डिमांड पर परोसा जाता था नशा, चार दबोचे
Fri, 24 Feb 2023 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:47 PM IST
सार
अलीगढ़ के मेडिकल रोड पर शेर-ए-पंजाब होटल के बराबर में हुक्का बार चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने पहले सिविल में रेकी की और फिर देर रात छापा मारा। इस दौरान एक दर्जन युवक थे, जो भाग गए। यहां यह हुक्का बार बिना किसी लाइसेंस के चल रहा था।
विज्ञापन
हुक्का बार। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर डाउन टाउन कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने छापा मारा, तो हुक्का बार में मौजूद युवकों में भगदड़ मच गई। इनमें से अधिकांश फ्लेवर्ड हुक्के में नशा ले रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपी दबोचे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ तृतीय शिव प्रताप सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस को खबर मिली कि मेडिकल रोड पर शेर-ए-पंजाब होटल के बराबर में हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने पहले सिविल में रेकी की और फिर देर रात छापा मारा। इस दौरान एक दर्जन युवक थे, जो भाग गए। यहां यह हुक्का बार बिना किसी लाइसेंस के चल रहा था। मौके से पुलिस ने रसलगंज छतारी कंपाउंड के शाकिब व माज, जीवनगढ़ का फिरोज, गोस्त वाली गली का उजैफ पकड़े गए। ये चारों मिलकर इस हुक्का बार को चला रहे थे।
विज्ञापन