{"_id":"5ed261c80dda84314b04af3a","slug":"home-to-door-screening-once-again-in-search-of-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों की तलाश में आज से एक बार फिर घर-घर स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों की तलाश में आज से एक बार फिर घर-घर स्क्रीनिंग
Sat, 30 May 2020 07:15 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 30 May 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए कोरोना की जांच
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन अब फिर से घर-घर मरीजों की थर्मो स्क्रीनिंग कराएगा। स्वास्थ्य विभाग की 3500 टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान जुकाम, बुखार एवं खांसी के मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। स्क्रीनिंग का यह काम रविवार आज से आरंभ होगा।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए रविवार आज से एक बार फिर जिले की हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ राजस्व, पुलिस, आशा, एएनएम, विकास, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम को इस काम में लगाया गया है। तहसीलों में एसडीएम इस टीम के इंचार्ज होंगे। वहीं, शहर में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम इस व्यवस्था को अपने-अपने क्षेत्र में संभालेंगे। स्क्रीनिंग के दौरान किसी में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी को फैलने से रोकना पहली प्राथमिकता है। इसको तभी अमल में लाया जा सकता है जब सभी लोगों की स्कैनिंग हो जाए। इससे स्थिति एकदम साफ हो जाएगी। स्कैनिंग को जाने वाली टीम हर घर से यह भी पूछताछ करेगी कि कहीं कोई सदस्य किसी अन्य जिले, प्रदेश, देश से तो नहीं लौटा। बाहर से आने वालों के जितने भी मामले सामने आएंगे। उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा। थर्मो स्क्रीनिंग के लिए महानगर में पूर्व की भांति सात मजिस्ट्रेट थानावार रहेंगे।
विज्ञापन
इनके अलावा चौकीवार अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। यह लोग डोर टू डोर सर्वे के दौरान स्वास्थ्य टीमों के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठा रहा है। इसमें प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। अगर, किसी व्यक्ति या परिवार द्वारा टीम के साथ अभद्रता या हमला करने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हाई रिस्क मरीजों का बनेगा अलग प्रोफाइल
रविवार से जिले भर में होने वाली स्क्रीनिंग के दौरान ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा आदि रोगों से ग्रसित हाई रिस्क मरीजों को चिह्नित कर इनकी अलग से प्रोफाइल तैयार की जाएगी। मेडिकल टीमें इन मरीजों की विशेष निगरानी करेंगी। यदि किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो इन्हें तत्काल लक्षणों के आधार पर एल-1 या एल-2 अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाएगा।
कोविड मरीजों की सूचना को मोबाइल नंबर जारी
कोविड मरीजों की जांच से संबंधित सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर के साथ मेडिकल कर्मी आकाश गौड़ का मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है। सीएमओ बीपी कल्याणी ने बताया कि आकाश गौड़ के मोबाइल नंबर 7417777547 पर सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक मरीज की सूचना दी जा सकती है।