फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   up assembly elections 2022 amit shah chunav rally in moradabad aligarh and unnao today

UP Election: सपा-बसपा पर बरसे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- अखिलेश के शासन में 700 दंगे हुए, मायावती को दी चुनावी प्रचार करने की सलाह

Thu, 30 Dec 2021 03:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 03:49 PM IST
सार

जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने निजाम शब्द के भाजपा और सपा के लिए अलग-अलग मायने बताए। अखिलेश के निजाम पर शाह ने तंज कसा।

विज्ञापन
up assembly elections 2022 amit shah chunav rally in moradabad aligarh and unnao today
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में एक अलग ही लैब खोल रखी थी। उन्होंने जनता को लैब का अर्थ समझाते हुए बताया कि लैब में आने वाले पहले अक्षर एल का अर्थ था कि लूट। इन्होंने खूब लूटपाट की और अपनी जेबें भरीं। उन्होंने ए का अर्थ आतंकवाद बताया। उन्होंने बताया कि आप के पड़ोस के जिले में बबुआ के चच्चा जान रहते थे। जिन्होंने आतंकवाद के दम पर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया। जो अब जेल में चक्की पीस रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बी की मतलब भाई-भतीजावाद से की। सपा शासन में केवल भाई भतीजावाद ही चलता है। इनके विधायक, मंत्री और नेताओं ने लोगों की जिंदगी नर्क बना दी थी। भाजपा सरकार आने के बाद जनता खुश है। जनता की मांग है कि फिर से भाजपा सरकार आए।

विज्ञापन


अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा की सरकार में 700 दंगे हुए। लेकिन आज योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही। 'NIZAM' का मतलब शासन होता है। लेकिन अखिलेश यादव के लिए 'N' मतलब नसीमुद्दीन, 'I' मतलब इमरान मसूद, 'ZA' मतलब आजम खान और 'M' मतलब मुख्तार अंसारी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको अखिलेश का निजाम चाहिए या योगी-मोदी का विकास निजाम?
विज्ञापन


अखिलेश सत्ता में आते हैं तो आजम जेल के बाहर आ जाएंगे
शाह ने कहा कि आजम खान ने एक हजार हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी। जनता से पूछा कि आज वो कहां हैं। अगर अखिलेश सत्ता में आते हैं तो आजम जेल के बाहर आ जाएंगे। इसलिए भाजपा को सत्ता में लाना है। शाह ने कहा कि अखिलेश हरदम जिन्ना-जिन्ना की रट लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ-बबुआ और कांग्रेस एक साथ लड़कर भी चुनाव नहीं जीत सकते
अमित शाह ने कहा कि बसपा-सपा कभी विकास कार्य नहीं कर सकती। मैं बहन जी से कहना चाहता हूं कि चुनाव नजदीक है तो थोड़ा बाहर निकलें नहीं तो बाद में कहेंगी कि ज्यादा प्रचार नहीं किया। इसके बाद शाह ने कहा अगर बुआ-बबुआ और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ें तब भी नहीं जीत सकते हैं। 

अखिलेश राम मंदिर काम बंद करने की बात कर रहे हैं
मुरादाबाद से पहले ताला नगर अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बाबू को गुस्सा आ रहा है। चाहें वह जितना भी जोर लगा लें, मंदिर निर्माण नहीं रुकेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर जिले में गुंडे मवाली होते थे। यूपी अब गुंडा मुक्त हो गया है। प्रदेश में बलात्कार के मामलों में प्रतिशत में कमी आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास करा रहे हैं। अखिलेश यूपी में सरकार बनने का सपना देख रहे हैं और राम मंदिर काम बंद करने की बात कर रहे हैं।

भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कल्याण सिंह को
अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंककर गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कल्याण सिंह को जाता है। शाह ने उन्हें सफल राजनीतिक जीवन का मार्गदर्शक भी बताया। उन्होंने कहा ब्रज ही नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा को शिखर तक पहुंचाने में बाबूजी का हाथ है। कल्याण सिंह के सामने जब राम जन्मभूमि मंदिर बनने और कुर्सी छोड़ने का मामला आया तो उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकरा कर प्रभु श्रीराम के मंदिर बनने का रास्ता साफ किया। अखिलेश यादव को कल्याण सिंह याद नही आते है, उनको जिन्ना याद आता है।


जनता के मिले बहुमत से अनुच्छेद-370 को हटाया
शाह ने कहा जनता के मिले बहुमत से अनुच्छेद-370 को हटाया। सपा कांग्रेसी और हाथी वालों ने इसका विरोध किया था। पहले आतंकी सैनिकों को मार कर चले जाते थे। अब मोदी सरकार है, सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान से बदला लेने का मोदी जी ने काम किया है। भाजपा विकास और विश्वास के पथ पर चल रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed