फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holy bloody knife somewhere , somewhere went Golikk36 hours 6 murders

खूनी होली कहीं चाकू, कहीं चलीं गोली..36 घंटे में 6 हत्याएं

Sat, 26 Mar 2016 02:05 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Holy bloody knife somewhere , somewhere went Golikk36 hours 6 murders
हत्‍या
होली पर खूब खून बहा। पंचायत चुनाव के बाद पहली बार हुई होली इस कदर खूनी हो गई कि पिछले 36 घंटे में जिले में छह हत्याओं ने सनसनी मचा कर रख दी। बेशक पुलिस के स्तर से गांव-गांव होली से पहले लोगों को चेताया। सुरक्षा के इंतजाम किए। मगर सब नाकाफी रहे और चुनावी व अन्य तरह की रंजिशें खूब मुखर हुईं। जमकर गोलियां चलीं और पुलिस भागती-दौड़ती रही।
विज्ञापन

नौकर और मालिक की गोली मारकर हत्या
टप्पल। क्षेत्र के गांव बरकीगढ़ी में बुधवार देर रात लेनदेन के मामूली विवाद में नौकर और उसके स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और दबिश देकर आरोपियों को तलाशा। मगर वह गायब हो गए। इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बरकी गढ़ी निवासी हेमेंद्र पुत्र विक्रम सिंह का रुपयों को लेकर गांव के ही 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह के नौकर 40 वर्षीय जुगनू उर्फ जुगेंद्र से विवाद हो गया था। बुधवार रात नौ बजे होलिका दहन से पहले हेमेंद्र ने गजेंद्र सिंह के दरवाजे पर खड़े जुगनू से गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर गजेंद्र ने यह कहते हुए विरोध किया कि हमारे दरवाजे पर क्यों गाली दे रहे हो। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया। मगर हेमेंद्र बाद में देख लेने की कहकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उसी करीब ग्यारह बजे गजेंद्र नौकर जुगनू के साथ खेतों पर जा रहा था, तभी रास्ते में खडे़ हेमेंद्र व बनी सिंह ने गोली चला दी जोकि गुजेन्द्र के पीछे से सिर में व जुगनू के आगे से सिर में जाकर लगी और दोनों की वहीं मौत हो गई। इस दौरान बीच में आए दोनों के भाई जय सिंह व सुभाष को भी हेमेन्द्र पक्ष ने जमकर पीटा, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सूचना पर एसओ टप्पल राजवीर सिंह के बाद में एसपी देहात डॉ.ब्रजेश सिंह, सीओ खैर ओपी सिंह आदि भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। गांव के माहौल को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के भाई जय सिंह ने हेमेन्द्र, मनोज, बनी सिंह व विक्रम सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है।
छेड़खानी से रोकने पर युवक को चाकू से गोदा
गोंडा। इलाके के गांव नेहरा में होली के दिन हुए आपसी झगड़े  में दबंगों ने 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र हरीशचंद जाटव की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतक के भाई रिंकू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 मार्च की रात करीब 12 बजे मोहल्ले में होली का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के संजीव व लवकुश पुत्रगण राजपाल सिंह, वीरेंद्रसिंह पुत्र झंडीसिंह व तेजेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र सिंह अपने हाथों में लाठी डंडे तथा चाकू लेकर आ गए तथा होली खेलने का बहाना लेकर महिलाओं से छेड़खानी करने लगे।
इसका राजकुमार ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटते हुए चाकुओं से गोद दिया। गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार को जिला मुख्यालय लाया गया। मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव पुत्र राजपाल सिंह को मौके से पकड़कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ऊदल सिंह का कहना है कि शेष नामजदों को जल्द जेल भेज दिया जाएगा।
दौरऊ में भिड़े दलित-सवर्ण, पथराव-फायरिंग में एक मौत
चंडौस। इलाके के गांव दौरऊ में दलित-सर्वणों में चली आ रही रंजिश बृहस्पतिवार शाम होली खेलने के दौरान खूनी होली में बदल गई। इस दौरान जमकर पथराव-फायरिंग में दलित पक्ष के एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। खबर पर एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। तब जाकर हालात काबू हुए। इस भिड़ंत में सर्वण पक्ष से भी दो युवक जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे का है। धूल की होली खेलने के बाद लोग आपस में गुलाल लगा रहे थे। तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट पथराव, फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। इस भिड़ंत में दलित पक्ष से 25 वर्षीय देव उर्फ फौजी उर्फ  फौजवीर सिंह पुत्र श्यौदान सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इसी पक्ष से मनोहर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, राहुल, सुमित, जयकिशोर, ओमवीर सिंह घायल हो गए। जबकि आरोपी पक्ष से टिंकू व मुकेश घायल हो गए। दलित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने हमारे घर पर आकर हमला बोला था। मौत की सूचना पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर आए एसपी सिटी अशुंल गुप्ता, सीओ गभाना देवेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जानकारी की।
इसके अलावा एसओ चंडौस, एसओ पिसावा, एसओ गभाना, एसओ लोधा पीएसी आदि देर रात तक गांव में जमे रहे। मृतक के भाई राजकुमार ने सवर्ण पक्ष के लाखन सिंह, टिंकू, विजयपाल, गजेंद्र सिंह, अनिल उर्फ पप्पी, संजय सिंह उर्फ वीटू, दुर्वेश व मानवेंद्र सिंह के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को शव का पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृत फौजी चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और चारों भाई दिल्ली में नौकरी करते थे।
होली के मौके पर गांव आए थे। इधर, बरौली विधायक व पूर्व मंत्री ठा.दलवीर सिंह ने घायलों का मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हाल भी जाना। साथ ही अधिकारियों से वार्ता की।

हरदुआगंज में युवक की हत्या कर शव फेंका
हरदुआगंज। इलाके के गांव अलहदादपुर के जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। युवक होली का त्योहार मनाने सिकंदराराऊ स्थित ससुराल से अपने गांव लौट रहा था। सुबह शव मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव बराकतपुर के प्रदीप के अनुसार उसका भाई छोटू उर्फ  नागेंद्र अपनी ससुराल सिकंदराराऊ के गांव रतनपुर में रहता था। वह होली पर गांव आ रहा था। बृहस्पतिवार को अलहदादपुर के जंगल में छोटू का शव मिलने पर पुलिस पहुंची थी। बाद में उसकी शिनाख्त होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ हरदुआगंज रमाकांत पचौरी के अनुसार परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। अब तक की जांच में पता चला है कि खुद छोटू की पत्नी ने अपने ससुर यानी छोटू के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसमें वह जेल में है। बाकी परिवार की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed