फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holi gathering in village Memdi, Holi of flowers played

Aligarh News: गांव मेमड़ी में होली मिलन, खेली फूलों की होली

Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Holi gathering in village Memdi, Holi of flowers played
गांव मेमड़ी में पूर्व मंत्री राजवीर सिंह व सांसद सतीश गौतम का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : samvad
गांव मेमड़ी के आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजवीर सिंह और सांसद सतीश गौतम ने लोगों के साथ फूलों की होली खेली। गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। राजवीर सिंह ने कहा कि होली मिलन से आपसी भाईचारा बढ़ता है और लोग गले मिलकर पुराने शिकवे दूर करते हैं। सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और प्रेम को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में नृत्य कलाकारों ने भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, शिवनारायण शर्मा, श्योराज सिंह, अनेक पाल सिंह, मनोज प्रमुख, पवन वर्मा, बनी सिंह प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed