फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holi and Shabe-e-barat will celebrate, security arrange

होली जलेगी और मनेगी शब-ए-बारात, शहर में कड़े एहतियात

Tue, 23 Mar 2021 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Holi and Shabe-e-barat will celebrate, security arrange
कलक्ट्रेट सभागार में होली और सब्बेरात को लेकर मीटिंग करते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी मु? - फोटो : CITY OFFICE
सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील शहर में इस बार होलिका दहन की रात के साथ-साथ शब-ए-बारात भी मनाई जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को डीएम-एसएसपी ने बैठक कर विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं और साफ निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से अराजकता न हो, हर छोटी बड़ी जनसमस्या का निस्तारण किया जाए। अराजक तत्वों को लेकर स्पष्ट हिदायत है कि किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में अतिरिक्त फोर्स लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि होली और शब-ए-बारात के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखा जाए। किसी ने भी अराजकता की तो सीधे कार्रवाई होगी। शहर में सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी और एसडीएम व सीओ अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद को त्वरित खत्म करेंगे। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में सफाई, पेयजल की व्यवस्था बेहतर की जाए तथा विद्युत विभाग निर्बाध सप्लाई करेगा।
विज्ञापन

सीएमओ और सीएमएस अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। सभी एसडीएम व सीओ अपने अपने संबंधित थानों पर शांति समिति की बैठक करेंगे, जिससे त्योहारों में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। वहीं विद्युत विभाग होलिका जलने वाले स्थान पर विद्युत तारों को ऊंचा रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और सभी थानों में टीमें गठित की गई जो मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करेंगी। सभी एसओ व चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक करेंगे।
साथ ही सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर ने कहा कि महानगर में सफाई के लिए 4 जोन, 16 सेक्टर की सफाई व्यवस्था का प्लान बनाया है। उस पर काम भी शुरू कर दिया है। वार्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 टैंकर पानी के तैनात किए जा रहे है।

बैठक में मेयर मो. फुरकान, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी देहात शुभम पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इधर, इस बैठक को लेकर शाम को शहर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इस बैठक में मेयर के साथ साथ सिर्फ मुस्लिम धर्म गुरु बुलाए गए थे। इसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed