{"_id":"63f270c9dcaa554ce608ebc5","slug":"hockey-player-did-not-come-for-trial-aligarh-news-c-2-ali1009-48730-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ट्रायल के लिए नहीं पहुंचे हॉकी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ट्रायल के लिए नहीं पहुंचे हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
भले ही देश में हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन जिले में हॉकी के साथ आंखमिचौली का खेली जा रही है। जिस दिन जिलास्तरीय हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल था, उसी दिन क्रीड़ा विभाग से पत्र जारी होने के कारण कोई भी खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सका। नतीजा ये रहा कि ट्रायल नहीं हो पाया। 19 फरवरी को जिला स्तरीय टीम का ट्रायल था और 20 को मंडलीय टीम चुनी जानी थी। अब सोमवार को एक ही दिन जिला और मंडलीय स्तरीय ट्रायल कराने की बात सामने आ रही है। ये भी हो सकता है कि मंडलीय ट्रायल एक दो दिन बाद हो।
ट्रायल को लेकर एक और विसंगति देखने को मिल रही है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पर्याप्त जगह और संसाधन होने के बावजूद अधिकांश ट्रायल डीएस कॉलेज में हो रहे हैं। विभाग ने 19 फरवरी को पत्र जारी करके ट्रायल के लिए जानकारी दी, लेकिन डीएस कॉलेज में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता इटावा और बालिका प्रतियोगिता गोरखपुर में होगी। प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल की टीम हिस्सा लेगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता इटावा में 23 से 28 फरवरी तक होगी। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता गोरखपुर में 23 से 28 फरवरी तक होगी।
खिलाड़ियों के न पहुुंचने की जानकारी है। स्टेडियम में प्रशिक्षक न होने की वजह से डीएस कॉलेज को चुना गया। मंडलीय टीम का ट्रायल 20 फरवरी को डीएस कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
-राममिलन, क्रीड़ा अधिकारी