{"_id":"5be6e7acbdec2269bf7d7dba","slug":"history-sheeter-will-be-identified-by-daughter-dna-law-science-laboratory-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के डीएनए से होगी हिस्ट्रीशीटर की पहचान, विधि विज्ञान प्रयोगशाला करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के डीएनए से होगी हिस्ट्रीशीटर की पहचान, विधि विज्ञान प्रयोगशाला करेगा जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 10 Nov 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली मुरसान के गांव खजूरिया में हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस अब उसकी सही पहचान के लिए डीएनए जांच कराएगी। जिसके लिए उसकी बेटी के ब्लड से उसके डीएनए का मिलान किया जाएगा। जिसके बाद बिटोरे में जगाए गए शव की सही पहचान हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रताप सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी खजूरिया मुरसान की हत्या कर शव को बिटोरे में रखकर फूंकने का आरोप लगाते हुए मृतक की बेटी सपना ने थाना मुरसान में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें दिगम्बर सिंह, मानसिंह और नरेश कुमार निवासी खजूरिया पर हत्या किए जाने का आरोप है।
सबूत मिटाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर शव को बिटोरे में रखकर जलाने का भी आरोप है। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी पुलिस बिटोरे में जलाए गए शव को लेकर थोड़ी भ्रमित है।
विज्ञापन
तभी तो मौके से पुलिस ने अस्थियां व राख लेकर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा है, ताकि अस्थियों के डीएनए से मृतक की बेटी के डीएनए का मिलान किया जा सके और यह बात स्प्ष्ट हो सके कि जिस शव को बिटोरे में जलाया गया है वह प्रतापसिंह का ही है या नहीं।
'अस्थियों की डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिसे जलाया गया है वह प्रताप सिंह है या नहीं। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही यह बात साफ होगी। अस्थियों को पोस्टमार्टम हाउस से विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।' -जितेंद्र सिंह, एसएचओ मुरसान।