फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu students now in support of Aditya, protest at SSP office

अब आदित्य के समर्थन में उतरे हिंदू छात्र, एसएसपी दफ्तर पर धरना

Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Hindu students now in support of Aditya, protest at SSP office
छात्रों को शांत करते एसपी क्राइम। - फोटो : Dig Vishal
डीएस कालेज के छात्र नेता आदित्य पंडित के खिलाफ गैर समुदाय के छात्र को पीटने और उसकी जेब से पैसे निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ हिंदू संगठनों से जुड़े छात्र लामबंद हो गए। मुकदमा वापसी और आदित्य संग की गई मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए शनिवार को दो दर्जन से अधिक छात्रों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान गैर समुदाय के छात्र पर छात्रा से छेड़खानी व विरोध पर आदित्य संग मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस तहरीर में शहर के ही दूसरे छात्र नेता जियाउर्रहमान पर भी रास्ता रोककर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल अधिकारियों ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर धरनारत छात्रों को समझाकर वापस किया। इस पर छात्र नेता मांग पूरी न होने पर जिले भर के डिग्री कॉलेजों में बंदी की घोषणा कर चले गए।
विज्ञापन



हिंदू युवा वाहिनी के विभाग प्रभारी व गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के दबाव में आकर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है, जबकि मुकदमा दर्ज कराने वाले छात्र अरशद अली ने घटना वाले दिन पहले छेड़खानी की। फिर विरोध में उसने छात्रनेता आदित्य पंडित सहित अन्य के साथ अभद्रता कर मारपीट की शुरुआत की। बजरंग दल से जुड़े विशाल देशभक्त ने कहा कि एएमयू के छात्र अपने विवि के अंदर ही सीमित रहें।
विज्ञापन



डीएस प्रकरण में कूद कर पुलिस-प्रशासन पर दबाव न बनाएं। अगर, इस मामले में पूर्ण इंसाफ नहीं हुआ तो डीएस सहित जनपद के अन्य कालेजों के छात्र कॉलेजों को बंद कर सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इन छात्रों को एसपी क्राइम ने समझाकर शांत किया। वहीं आदित्य पंडित की ओर से दी गई तहरीर पर गांधीपार्क पुलिस को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तहरीर में पहले अरशद पर कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर आदित्य से मारपीट व रुपये छीनने और कॉलेज के बाद नगर निगम के सामने रालोद व छात्र नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट आदि पर आदित्य संग मारपीट का आरोप है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क शंभूनाथ सिंह के अनुसार तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, हर्षद वार्ष्णेय आदि तमाम छात्र नेता मौजूद रहे।


- धरने पर बैठे छात्रों को दर्ज मुकदमे की विवेचना के आधार पर कार्रवाई करने और अरशद के खिलाफ तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया। जांच में जो भी सामने आएगा पुलिस उसके आधार पर अपनी कार्रवाई करेगी।

- डॉ. अरविंद कुमार, एसपी क्राइम

फर्जी नेता शहर व कालेज का माहौल कर रहे खराब
 डीएस कालेज में अराजक तत्वों द्वारा मुस्लिम छात्र को पीटने और गुंडई करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न करने को रालोद ने शर्मनाक बताया है। रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा है कि डीएस कालेज सभी वर्ग के छात्रों का है, लेकिन कुछ लोगों ने मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट कर कालेज व शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालेज के सीसीटीवी कमरे की जांच करानी चाहिए और बाहरी तत्वों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed