फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu Mahasabha national secretary Mahamandaleshwar Dr. Annapurna Bharti received threats

अलीगढ़ : हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती को मिली धमकी

Sun, 10 Apr 2022 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 02:53 AM IST
सार

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती के अनुसार उन्हें पिछले करीब एक महीने से तमाम अंजान मोबाइल फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपनी जान को खतरा देखते हुए उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि उन्हें अभी तक कोई भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं करायी गई है। 

विज्ञापन
Hindu Mahasabha national secretary Mahamandaleshwar Dr. Annapurna Bharti received threats
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती (डॉ. पूजा शकुन पांडेय) व राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय को अंजान फोन नंबरों से धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ. भारती महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। पांडेय दंपती ने मामले में थाना गांधीपार्क में पहुंचकर तहरीर दी है।

विज्ञापन


हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती के अनुसार उन्हें पिछले करीब एक महीने से तमाम अंजान मोबाइल फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपनी जान को खतरा देखते हुए उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि उन्हें अभी तक कोई भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं करायी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कमलेश तिवारी की हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गई थी। वह भी सुरक्षा की गुहार लगाते रहे, लेकिन सुरक्षा के प्रति किसी ने कुछ नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा है कि वह हिंदुत्ववादी नेता हैं। देश, धर्म के लिए वह सदैव तत्पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के खिलाफ कभी भी किसी ने आवाज उठाई है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश और धर्म का काम करने वाले लोगों के प्रति प्रशासनिक अफसरों का उदासीन रवैया ठीक नहीं है। इससे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद होते हैं। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय का कहना है कि इस तरह की धमकियां उन्हें पहले भी मिल चुकी हैं और पूर्व में भी वे इस तरह की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


उधर, अंजान मोबाइल नंबरों से मिल रही पांडेय दंपती को मिल रही धमकियों को लेकर उनके अनुयायी और समर्थक कार्यकर्ताओं ने डॉ. अन्नपूर्णा भारती को सुरक्षा देने की मांग की है। सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान ने बताया कि प्रकरण में संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed