{"_id":"62095759d0500138657330b8","slug":"hijab-controversy-city-office-news-ali2851067163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब प्रकरण : रुबीना स्पष्ट करें कि कौन हिजाब पर हाथ डाल रहा : शकुंतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब प्रकरण : रुबीना स्पष्ट करें कि कौन हिजाब पर हाथ डाल रहा : शकुंतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने सपा की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि पहले रुबीना खानम स्पष्ट करें कि कौन हिजाब पर हाथ डालने जा रहा है, जिसका वह हाथ काटेंगी। पूर्व महापौर ने कहा कि हाथ काटने वालों का हाथ तोड़ना हम लोग जानते हैं। वहीं, सांसद ने भी बयानबाजी पर आपत्ति जताई है।
बीते दिनों सपा नेता रुबीना खानम ने अपने बयान में कहा था कि हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट देंगी। इस बयान पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वह धर्म विशेष के लोगों को बदनाम कर रही हैं। कर्नाटक में हिजाब पहने छात्रा को किसी ने हाथ नहीं लगाया था। यह हमारी संस्कृति नहीं है। वह गलत बयानबाजी कर माहौल खराब करने एवं राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही हैं। हिजाब पहनने से कौन मना कर रहा है। वह घर एवं बाजार में पहनें। लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में नियम का पालन करना होगा। एएमयू में गैर धर्म की लड़की को पीतल का हिजाब पहनाने की धमकी मिली थी, उस समय रुबीना खानम कहां थीं। पूर्व महापौर ने कहा कि हाथ काटने वालों का हाथ तोड़ना हमलोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह रुबीना की शिकायत जिलाधिकारी एवं एसएसपी से करेंगी। वहीं, सांसद सतीश गौतम ने कहा कि हिजाब को लेकर गलत बयानी से माहौल खराब होगा। सपा नेता भड़काऊ बयानबाजी कर रही हैं। कल लोग त्रिशूल एवं डमरू लेकर शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचेंगे तो क्या होगा।
रुबीना खानम बोलीं- तोड़-मरोड़कर पेश किया गया बयान
सपा नेता रुबीना खानम ने हाथ काटने वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि बेटी चाहे किसी भी धर्म की हो, अगर गुंडे-बदमाश हमारी देश की बेटियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे या जबरन उनके घूंघट या हिजाब खींचने का प्रयास करेंगे, तो हम इसका विरोध करेंगे। उनके हाथ तोड़ देंगे। यह बहन-बेटियों का अपमान करने वाले गुंडे-बदमाशों के लिए उनका सांकेतिक गुस्सा है। बाकी हिजाब प्रकरण पर कर्नाटक कोर्ट का जो भी निर्णय होगा, उसका सम्मान करेंगे, उसे स्वीकार करेंगे। यदि बहन-बेटियों के सम्मान के लिए गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना यदि अपराध है, तो चढ़ा दो मुझे फांसी पर। मैं अपनी बहन-बेटियों के सम्मान के लिए सूली पर भी चढ़ने को तैयार हूं। ब्यूरो