फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hijab Case: Police returns empty handed from Bihar

हिजाब प्रकरण : पुलिस बिहार से खाली हाथ लौटी

Wed, 22 Jul 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hijab Case: Police returns empty handed from Bihar
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा को सोशल मीडिया पर पीतल का हिजाब पहनाने के मामले में आरोपी छात्र की तलाश में बिहार गई पुलिस खाली हाथ लौट आई है। बिहार में बताए गए पते पर आरोपी छात्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने के कथित आरोप पर एक छात्र ने छात्रा को हिजाब पहनाने की धमकी दे डाली थी। इसके बाद छात्रा ने एसएसपी से इस मामले की शिकायत की थी। जिसमें आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले में 3 सदस्य जांच कमेटी गठित की। साथ ही आरोपी छात्र को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। आरोपी छात्र ने अनौपचारिक रूप से विश्वविद्यालय को अपनी सफाई भी दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर गई। लेकिन छात्र वहां पर नहीं मिला। इस तरह पुलिस अभी तक आरोपी छात्र के मामले में खाली हाथ है।
विज्ञापन

पोस्ट हिजाब का मजाक उड़ाने वाली, मुस्लिम समुदाय भी आहत : फहद
हिजाब प्रकरण में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव रहे फहद ने कहा है कि एएमयू की पहचान उसकी तहजीब और रवायत से है। इनको हम सालों से अनुसरण करते चले आ रहे हैं। जिस पोस्ट पर कमेंट किया गया है वह पोस्ट हिजाब का मजाक उड़ाने वाली है। इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। अब सवाल यह है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? अगर विश्वविद्यालय के छात्रावास में किसी से कोई दुर्व्यवहार हुआ है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा वह लोग जो हिजाब को मुद्दा बनाकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं उन लोगों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed