फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Higher voting percentage on polarization in Hindu and Muslim areas

UP Election 2022 : ध्रुवीकरण पर हिंदू व मुस्लिम इलाकों में जमकर बरसे वोट

Fri, 25 Feb 2022 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Higher voting percentage on polarization in Hindu and Muslim areas
विधानसभा चुनाव की मतगणना और परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हर जगह गुणा-भाग लगाया जा रहा है। इसी बीच शहर सीट पर धार्मिक ध्रुवीकरण के दम पर हुए मतदान पर सबकी अपनी-अपनी राय है। इसी बीच एक तर्क के साथ सियासी पंडित अपने-अपने गणित लगा रहे हैं किस वर्ग का वोट अधिक पड़ा है और किसका किस बूथ पर पलड़ा भारी रहा है। इसी में शहर सीट के कई बूथ ऐसे हैं, जहां मुस्लिम आबादी ने जमकर मतदान किया है तो हिंदू आबादी वाले बूथों पर भी जमकर मतदान हुआ है। अब परिणाम क्या होगा और किसके पक्ष में होगा? यह 10 मार्च को ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

जिले में मतदान पहले चरण में हुआ है। इस वजह से मतगणना और परिणाम का इंतजार कुछ ज्यादा भारी हो रहा है। मगर लोगों के स्तर से हार जीत को लेकर जो तर्क गढ़े जा रहे हैं, वे हर किसी खेमे को हैरान करने वाले हैं। मगर शहर सीट पर सीधा सीधा एक ही गणित हर स्तर पर लगाया जा रहा है, वो है धार्मिक ध्रुवीकरण के तहत हुए मतदान का। ऐसे में लोग बूथ वार यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि किसे कहां कितने वोट मिले होंगे। मगर जिस तरह दोनों वर्ग के बूथों पर जमकर मतदान हुआ है। वह किसी का अनुमान साफ करने के लिए काफी नहीं लग रहा। अब सभी को परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

हिंदू इलाकों में सबसे अधिक मतदान वाले पांच केंद्र
क्र सं. मतदान केंद्र का नाम, कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
01- वाल्मीकि धर्मशाला दुर्गापुरी नं दो, 596 480 80.48
02- महेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज सासनीगेट नं एक, 898 716 79.73
03- नवजीवन आदर्श बाल विद्यालय अशोक नगर,गूलर रोड नं तीन, 625, 486, 77.76
04- नगर पालिका बारहद्वारी तीन, 1197, 898, 75.02
05-पालीवाल इंटर कॉलेज, अचल तालाब, नं चार, 545, 391, 71.74
मुस्लिम इलाकों में सबसे अधिक मतदान वाले 5 केंद्र
क्रंसं. मतदान केंद्र का नाम, कुल मतदाता, मतदान किया प्रतिशत
01- निशवान इंटर कॉलेज ऊपरकोट नं तीन, 735, 590, 80.27
02- इस्लामिक नर्सरी स्कूल मोहल्ला ऊपरकोट, 956, 761, 79.60
03- अंसार पब्लिक स्कूल ऊपरकोट, नं.चार, 987, 758, 76.80
04- लुत्फिया स्कूल ऊपरकोट नं एक, 1078, 814, 75.51
05- एसएस पब्लिक स्कूल नगला मसानी दो, 835, 590, 70.66
ये भी जानें
-कुल मतदाता-395221
-कुल मतदान-251838
-कुल प्रतिशत-63.72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed