फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High tension wire fell on a woman carrying a bundle of grass, death

घास की गठरी लेकर आ रही महिला पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत

Thu, 03 Nov 2022 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell on a woman carrying a bundle of grass, death
प्रवेश देवी का फाइल फोटो। - फोटो : PISAWA
गांव डेटा कला में बुधवार को खेत से घास की गठरी लेकर आ रही एक महिला के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित किसान यूनियन ने घटनास्थल पर धरना देकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने महिला की पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका प्रवेश देवी (48) के पति समरवीर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग खेत से घास की गठरी सिर पर रखकर पंचायत घर डेटा कला सबलपुर रोड की तरफ आ रही थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार गठरी से छूकर चेहरे पर आ गिरा। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी शिकायत डेटा कला बिजली घर पर जेई. व डेटा सैदपुर बिजली घर पर नियुक्त सभी कर्मचारी और एसडीओ जट्टारी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। समरवीर सिंह ने संबंधित जेई, कर्मचारी व एसडीओ जट्टारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत से आक्रोशित भाकियू ने वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष गुलजार सिंह बापू और भाकियू के भीष्म पितामह राजवीर सिंह सरपंच के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। घटनास्थल पर पहुंचे गभाना एसडीएम ऋषभ पुंढीर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना को समाप्त कराया।

शिकायत के बावजूद ठीक नहीं कराई जा रही लाइनें
भाकियू के जिलाध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह ने कहा कि पांच नवंबर को एमडी आगरा को अवगत कराकर जर्जर लाइनों को बदलने की मांग करेंगे। जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा न हो सके। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बार-बार कहने के बावजूद भी हाईटेंशन लाइनों को सही नहीं किया जाता है। लाइनों में लकड़ी फंसाकर काम चलाया जाता है। जिससे हर समय घटना का भय बना रहता है। महिला की मौत से मातम पसरा हुआ है।

महिला की मौत पर रोती-बिलखतीं महिलाएं व मृतका की बेटी।  संवाद

महिला की मौत पर रोती-बिलखतीं महिलाएं व मृतका की बेटी। संवाद- फोटो : PISAWA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed