फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High alert at Aligarh Junction

अलीगढ़ः बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर अलीगढ़ जंक्शन

Thu, 11 Nov 2021 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अणर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अणर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 Nov 2021 01:08 AM IST
सार

इस पत्र में मेरठ सहित अलीगढ़ जंक्शन और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशनों के साथ 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
High alert at Aligarh Junction
अलीगढ़ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाते आरपीएफ व जीआरपी पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर डाक से मिले धमकी भरे पत्र के बाद अलीगढ़ जंक्शन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस पत्र में मेरठ सहित अलीगढ़ जंक्शन और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशनों के साथ 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


मेरठ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चेकिंग अभियान चलाया तो सूचना पर अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया है।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन और आसपास परिक्षेत्र के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट है। चेकिंग भी लगातार जारी है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये स्टेशन के पूरे परिसर पर निगाह रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ तैनात भी कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा डॉग स्क्वायड के सहयोग से चेकिंग कर रहे हैं। बुधवार को जीआरपी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और पार्किंग की चेकिंग की गई है। डॉग स्क्वायड दल भी इस दौरान मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से आसपास के क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed