{"_id":"62192b187fbbe967b10bd1d2","slug":"helpline-number-released-to-help-students-trapped-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में फंसे जिले के छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है। दूतावास से समन्वय के लिए प्रदेश के राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन इस कठिनाई के दौर में उनके साथ खड़ा है। अभिभावक व छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर पर अपनी परेशानी बता सकते हैैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाला राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर (0522) 1070 एवं 9454411081 एवं मेल आईडी rahat.up.nic.in के माध्यम से यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों एवं व्यक्तियों को स्वदेश लौटने की कार्रवाई को फैसिलिटेट किया जाएगा।
अलीगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनसे इस मोबाइल नंबर 9899372535 पर संपर्क किया जा सकता है। जनपद स्तर पर भी कंट्रोल रूम खोला गया है, जहां 24 घंटे प्रभावित व्यक्ति व अभिभावक 057-2420100, 2420101 एवं मोबाइल नंबर 7906856081, 9837606908 एवं 9315097762 पर संपर्क कर सकते हैं। मेल आईडी ddmaaligarh@gmail.com पर फंसे व्यक्तियों, विद्यार्थियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना व जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन
छात्रों को सुरक्षित भारत लाए सरकार
अलीगढ़ अभिभावक एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित घर वापसी पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने कहा कि सरकार को एयरलिफ्ट कर छात्रों को वहां से निकालना चाहिए। इस मौके पर अनिल वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, सुधीर वार्ष्णेय, डॉ नवनीत वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता, प्रभात, रजनीश आदि मौजूद रहे। संवाद