{"_id":"6233832700557f709745177a","slug":"heavy-vehicles-will-not-go-into-the-city-due-to-holi-and-shab-e-barat-aligarh-news-ali287329567","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: होली व शब-ए-बरात को लेकर शहर में नहीं चलेंगे भारी वाहन, रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: होली व शब-ए-बरात को लेकर शहर में नहीं चलेंगे भारी वाहन, रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली त्योहार व शब-ए-बरात को लेकर शहर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व जुलूसों को लेकर शुक्रवार को भारी वाहनों के संचालन व प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को हाईवे बाईपास होकर गुजारा जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और आवागमन में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार उत्तम ने बताया कि आयोजनों को लेकर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि रात में शब -ए- बरात पर नगर की विभिन्न मस्जिदों में धार्मिक तकरीर, मिलाद आदि का आयोजन होगा। सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में शाम सात बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
प्रतिबंधित मार्ग
कबरकुत्ता, मालगोदाम तिराहा से रेलवे रोड़, ऊपरकोट, सब्जी मंडी से ऊपरकोट की तरफ, हाथी पुल से ऊपर एवं नीचे, उस्मान पाड़ा से ऊपरकोट की तरफ, गूलर रोड से देहलीगेट चौराहे की तरफ, भुजपुरा बाईपास से जंगलगढी की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। थाना सासनीगेट की तरफ से जयगंज, क्वार्सी चुंगी से केला नगर, सिविल लाइन की तरफ, जमालपुर तिराहे से यूनिवर्सिटी कैंपस, सिविल लाइन की तरफ, कठपुला से सिविल लाइन की तरफ, रसलगंज चौकी से मलखान सिंह अस्पताल।
डायवर्जन
- बारहद्वारी से देहलीगेट चौराहे की तरफ
-डी-विश्वास तिराहा नए पुल से तस्वीर महल की ओर
- दिल्ली- बुलंदशहर की ओर से सारसौल चौराहे की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा और उन्हें बाईपास होकर गुजारा जाएगा।
- आगरा /मथुरा रोड की तरफ से सासनीगेट चौराहे की ओर बाईपास
- अतरौली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को क्वार्सी चौराहे से बाईपास
- एटा/कानपुर रोड की तरफ से एटा चुंगी चौराहे की तरफ से बाईपास