{"_id":"58fbc50a4f1c1bc4608b467b","slug":"heavy-rains-accompanied-by-heavy-rain-electric-gully","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश के साथ ओले गिरे, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश के साथ ओले गिरे, बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
ole
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की जबरदस्त तपन के बाद शनिवार की रात अचानक मौसम ने पलटी मारी। रात को ओले और तेज बारिश के साथ तूफान जैसी हवाएं चलीं। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कठपुला, जीटी रोड सहित कई स्थानों पर होर्डिंग गिर गए। शहर के अलग अलग हिस्सों मेें बिजली आपूर्ति बाधित हो गई तो कई स्थानों पर आपूर्ति को रोका गया।
पारा करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर के अलावा देहात में भी कई स्थानों पर तार टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर टीन उखड़ गई। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी आदि बिजली की सप्लाई को सुचारू करने में जुटे थे। इसके अलावा दिन में भी शाम को शहरी विद्युत वितरण क्षेत्र प्रथम में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।
आंधी के साथ ओले की धमक से सहमा किसान
शनिवार शाम आई तेज आंधी व ओले से किसान एक बार फिर सहम सा गया है। खेतों में खड़ी व इकट्ठी फसल में दाना प्रभावित होने से इसकी परेशानी ओर बढ़ गई है। वहीं आम के बागों में भी ओले की मार से काफी नुकसान हुआ है। शनिवार रात आई तेज आंधी व ओले से किसान की खेत में खड़ी सरसों व गेहूं की फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन
कई किसानों ने अपनी फसल काटकर खेत में निकलवाने के लिए इकट्ठी कर दी, जिसमें भी दाना प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। ओले के साथ किसानों के चेहरे पर एक शिकस्त दिखाई दी। वहीं आम के बगीचों में पेड़ से कच्चा फल हवा और ओले की वजह से झड़कर जमीर पर आ गिरा। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है।