{"_id":"6a92a1b713ca378ae508c678","slug":"heart-surgery-gives-nandini-a-new-lease-of-life-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जन्म से दिल में छेद और नीले पड़ते होंठ, स्कूल जाने से भी डर, हार्ट सर्जरी से नंदिनी को मिली नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जन्म से दिल में छेद और नीले पड़ते होंठ, स्कूल जाने से भी डर, हार्ट सर्जरी से नंदिनी को मिली नई जिंदगी
Sat, 29 Aug 2026 02:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:39 PM IST
सार
मां-बाप की की इकलौती बेटी को सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना, थकान और सीने में दर्द जैसी समस्याएं लगातार सताती थीं। परिवार ने कई अस्पतालों में दिखाया, लेकिन इलाज सफल नहीं हुआ। दिन-ब-दिन परेशानी बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
मां-बाप के साथ नंदिनी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में चिलकौरा लोधा की बालिका नंदिनी के लिए हर धड़कन एक जंग थी। जन्म से दिल में छेद, नीले पड़ते होंठ, स्कूल जाने से भी डर। गरीब माता-पिता इलाज को तरसते रहे। मगर सरकार की आरबीएसके योजना ने उसकी किस्मत पलट दी और मासूम को मौत के मुंह से खींचकर नई जिंदगी दे दी।
विज्ञापन
कोल तहसील के लोधा ब्लॉक स्थित गांव चिलकौरा लोधा की दस वर्ष की नंदिनी जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित थी। पिता सन्जू और माता कमलेश देवी की इकलौती बेटी को सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना, थकान और सीने में दर्द जैसी समस्याएं लगातार सताती थीं। परिवार ने कई अस्पतालों में दिखाया, लेकिन इलाज सफल नहीं हुआ। दिन-ब-दिन परेशानी बढ़ती जा रही थी। गरीब परिवार के लिए महंगा इलाज एक बड़ी चुनौती बन चुका था।
विज्ञापन
एक दिन गांव के स्कूल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम स्वास्थ्य जांच कर रही थी। स्टाफ नर्स ने नन्दिनी के लक्षणों को गंभीरता से लिया और चिकित्सक को बताया। आरबीएसके टीम ने तुरंत जांच की और निःशुल्क इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिसके बाद नन्दिनी की सफल सर्जरी हुई।
विज्ञापन
जिंदगी से जंग जीत खुशहाल जीवन जी रही नंदनी
सर्जरी के बाद नंदिनी पूरी तरह स्वस्थ है। वह बिना थकान के खेलती-कूदती है और सामान्य जीवन जी रही है। परिवार खुशी से गदगद है। माता-पिता आरबीएसके टीम डॉ. सरफराज अंसारी, डॉ. सोनल जुनैजा, ऑप्टोमेट्रिस्ट अतुल कुमार और स्टाफ नर्स अल्का का आभार व्यक्त करते हैं।