फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Head Constable committed suicide in government house at night by calling a friend

Aligarh News: पत्नी बच्चों संग गई थी मायके, दोस्त को फोन कर रात में सरकारी आवास में सिपाही ने की आत्महत्या

Sun, 11 Jun 2023 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:44 PM IST
सार

आगरा किरावली के गांव मनहपुर का मुख्य आरक्षी रनवीर सिंह 2011 बैच का सिपाही था। यहां डीसीआरबी में तैनात सिपाही सुरक्षा विहार के पुलिस क्वार्टर नंबर 97 में परिवार के साथ रहता था। दो दिन पहले ही वह अवकाश से वापस ड्यूटी पर आया था। पत्नी व बच्चे मायके में थे। शनिवार रात उसने अपने एक साथी को फोन किया और खुद को बहुत परेशान बताया।

विज्ञापन
Head Constable committed suicide in government house at night by calling a friend
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की पुलिस कालोनी सुरक्षा विहार के सरकारी आवास में शनिवार रात जिला पुलिस के मुख्य आरक्षी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के मूल में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से आगरा किरावली के गांव मनहपुर का मुख्य आरक्षी रनवीर सिंह 2011 बैच का सिपाही था। यहां डीसीआरबी में तैनात सिपाही सुरक्षा विहार के पुलिस क्वार्टर नंबर 97 में परिवार के साथ रहता था। दो दिन पहले ही वह अवकाश से वापस ड्यूटी पर आया था। पत्नी व बच्चे मायके में थे। शनिवार रात उसने अपने एक साथी को फोन किया और खुद को बहुत परेशान बताया। इस पर साथी ने डायल-112 पर रनवीर सिंह के विषय में सूचना भी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक वह आत्महत्या कर चुका था। पुलिस को उसका शव फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंखे पर फंदे के सहारे लटका शव उतारा। उसके परिवार को खबर दी गई। परिवार से पता चला कि दस बारह दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके आगरा चली गई थी। वह किसी घरेलू उलझन से परेशान था। इधर, रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत की वजह हैगिंग आया है। परिजन शव को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त से कहा था कि अब जीने का मन नहीं
दोस्त सिपाही ने बताया कि रनवीर ने आत्महत्या करने से पहले उसे जब फोन किया तो कहा था कि उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। अब वह जीना नहीं चाहता। न उसका जीने का मन है। उसे परेशान देखकर ही दोस्त ने डायल 112 को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी देर के प्रयास पर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।

मुख्य आरक्षी ने आत्महत्या की है। अभी तक की जांच में पारिवारिक कारण ही सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। बाकी आगे की जांच की जा रही है।-पुनीत द्विवेदी, एएसपी/सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed