Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   He stayed near the dead body all night, bathed in the morning, performed puja and then told his daughter... now call the police.

Aligarh News: रात भर रहा लाश के पास, सुबह नहाया, पूजा की फिर बेटी से बोला...अब पुलिस बुलाओ

Wed, 08 Oct 2025 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
He stayed near the dead body all night, bathed in the morning, performed puja and then told his daughter... now call the police.
सोमवार की देर रात को 12 बजे तक देवराज और उसका ममेरा भाई बंटी दारू पार्टी करते रहे। बाद में किसी बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान करीब एक बजे बंटी ने देवराज की कमर में गोली मार दी। इतना ही नहीं फरसे से गर्दन काट डाली। शरीर पर छह से ज्यादा वार फरसे के थे। गोली की आवाज सुनकर बंटी की पत्नी और बेटियां जब दूसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां देवराज का खून से लथपथ शव पड़ा था। बंटी की बेटी ने रात में ही पुलिस को फोन करना चाहा तो उसने रोक दिया। सुबह को पहले वह नहाया, पूजा की। टीका लगाया और फिर बेटी से कहा कि अब पुलिस को बुला लो।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंटी को फरसे और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जघन्य हत्या की यह सनसनीखेज वारदात हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव रहसूपुर की है। इस गांव निवासी बंटी (35) खेती करता है। वह मूलत: बुलंदशहर जनपद के गांव कसूमी का रहने वाला है। लेकिन वहां की संपत्ति बेचकर ढाई साल पहले रहसूपुर गांव में अपनी ससुराल में बस गया था। वह यहां अपनी दो बटियों और पत्नी के साथ रहता है। उसने तीन मंजिला मकान बना रखा है।
विज्ञापन





बंटी का ममेरा भाई विजयगढ़ के गांव भटोली निवासी देवराज यहां आता रहता था। सोमवार की रात को आठ बजे भी देवराज बंटी के घर पहुंचा था। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में जो पता चला है उसके मुताबिक देर रात 12 बजे तक दोनों ने शराब पी है। इसी बीच दोनों में कहासुनी हुई और बंटी ने देवराज की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह को बंटी की बेटी पंद्रह वर्षीय गुड्डो ने कंट्रोल रूम को फोन करके जानकारी दी थी कि उसके पिता ने हत्या कर दी है। पुलिस पहुंची तो बंटी लाश के पास ही बैठा था। मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बंटी की पत्नी ने बताया कि सुबह को पहले वह नहाए। पूजा की। तिलक लगाया और फिर बेटी से पुलिस को फोन करने के लिए कहा था।





रात भर लाश के पास बैठा रहा बंटी

अलीगढ़। अपने ममेरे भाई देवराज की हत्या करने के बाद बंटी रात भर लाश के पास बैठा रहा। एक किनारे तमंचा रखा था तो दूसरे साइड में फरसा। कमरे में खून फैला हुआ था। उसके कपड़े भी खून से सन गए थे जो पुलिस ने बाद में बरामद किए हैं। बंटी ने देवराज की हत्या क्यों की है इस बारे में न तो परिवार वालों को कोई जानकारी थी और न ही पूछताछ के बाद पुलिस कुछ साफ कर सकी है।




देवराज के पिता बोले- बंटी ने उधार ले रखे थे 5 लाख

अलीगढ़। देवराज के पिता हरिपाल सिंह ने बताया कि बंटी ने उनके बेटे से पांच लाख रुपये मकान बनवाने के लिए डेढ़ साल पहले उधार लिए थे। लेकिन वापस नहीं कर रहा था। जबकि देवराज आए दिन चक्कर लगा रहा था। बीते दिन भी वह पैसा लेने के लिए ही आया था। इसी को लेकर बंटी ने हत्या की है। देवराज ने पहले भी बताया था कि पैसे मांगने पर बंटी उसे धमकी देता है। बताया जाता है कि बंटी हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।





कमरे में पड़ा था खून से लथपथ शव, दीवारों पर थे छींटे
हरदुआगंज। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घटनास्थल का नजारा वीभत्स था। मकान की दूसरी मंजिल पर चारपाई पर देवू का खून से लथपथ शव पड़ा था। आसपास की दीवारों पर खून के छींटे थे। बेरहमी से हत्या करने के बाद बंटी न तो भागा और न ही उसे इसका कोई मलाल था।

सूचना पर आला अधिकारी समेत फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई, साक्ष्य संकलित किए। पुलिस के पहुंचने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियों और भारी संख्या में पुलिस बल बंटी के घर के बाहर पहुंचा तो ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई। घर के बाहर भीड़ लग गई। घर पर मौजूद बंटी की पत्नी मिथलेश उर्फ शिमला और नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह नीचे सो रहे थे, जबकि बंटी और देवू दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। रात में गोली आवाज सुनकर वह ऊपर पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को जानकारी देनी चाही तो बंटी ने रोक दिया। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।






ममेरे-फुफेरे भाइयों के बीच थी गहरी दोस्ती, देवू की हत्या से परिजन भी हैरान
हरदुआगंज। देवू के पिता हरिपाल सिंह और सबसे छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि देवू विवाहित थे, परिवार में पत्नी विनीता देवी और एक बेटा वंश जादौन है। अजय ने बताया कि देवू और बंटी के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी। जेल में रहने के दौरान भी देवू अक्सर उससे मिलने जाते थे और रहसूपुर में रहने के बाद देवू का गांव आना जाना लगा रहता। सबसे बड़े भाई किशनपाल अलीगढ़ में रहते हैं। अजय गाजियाबाद में रहकर गाड़ी चलाते हैं। सुबह घटना की सूचना मिलने पर विश्वास नहीं हुआ कि बंटी ने देवू की हत्या कर दी है। संवाद






किसी के गले नहीं उतर रही आरोपी की बताई कहानी

हरदुआगंज। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी के अनुसार अभियुक्त बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पहासू हत्याकांड में उसे फर्जी फंसाया गया था, जिसमें जेल से बाहर आने के बाद से मृतक पक्ष के लोग उसकी हत्या कराना चाहते थे, देवू भी उनसे मिल गया था और उनके लिए रेकी कर रहाथा। इस कारण देवू को ही मार डाला। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को बंटी के बयान हजम नहीं हो रहे, क्योंकि सगा ममेरा भाई बंटी के दुश्मनों से क्यों और कैसे मिला होगा, आखिर कौन सा कारण था जोकि देवू अपने फुफेरे भाई की हत्या की साजिश में शामिल हो गया। फिलहाल पुलिस सभी सवालों का जवाब पुलिस भी ढूंढ रही है और हत्यारोपी से पूछताछ भी कर रही है। संवाद






हत्या के मामले में 14 साल की जेल काट चुका है बंटी

हरदुआगंज। क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि लगभग 17 साल पहले पहासू थाना क्षेत्र के गांव कसूमी में एक बालक के नामकरण समारोह में एक युवक राजा की हत्या हो गई थी। यह काफी चर्चित था, इसकी हत्या में बंटी जेल गया था। उसे सजा भी हुई थी,जिसमें 14 साल जेल में रहने के बाद वह बाहर आ गया था।






फेफड़े फाड़कर पार निकल गई पीठ से घुसी गोली

पोस्टमार्टम के दाैरान गोली तलाशने के लिए शव का एक्स-रे कराया गया तो गोली नहीं मिली। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार गोली पीठ के हिस्से से निकलते हुए फेफड़े को फाड़ते हुए बाहर निकल गई थी। इसके अलावा धारदार हथियार से गला पूरी तरह कट चुका था। चेहरे और होंठ पर भी कटे का निशान था। शरीर पर कई हल्के निशान थे, जो संभवत उसके बचने की कोशिश करने के दौरान आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed