{"_id":"57eecb5e4f1c1bcb4b57430f","slug":"he-spread-hatred-among-the-riot-union-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फैलाते नफरत संघ कराता दंगा : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फैलाते नफरत संघ कराता दंगा : राहुल
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
मोदी फैलाते नफरत संघ कराता दंगा : राहुल
- फोटो : dig vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘27 साल यूपी बेहाल’ का नारा लेकर देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा लेकर चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस हैं। शुक्रवार को यात्रा लेकर यहां पहुंचे राहुल ने रोड शो के दौरान सभाओं में कहा नरेंद्र मोदी देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। हर राज्य में चुनाव से पहले आरएसएस-भाजपा की मदद से दंगे कराए जा रहे हैं। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्जा माफ होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
रोड शो के दौरान महानगर के शमशाद मार्केट पर अपनी पहली सभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार को ढाई साल हो गए। चुनाव से पहले उन्होंने युवाओं को रोजगार देने और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने का वादा किया था मगर ऐसा नहीं हुआ।
मोदी ने किसान और जनता की गाढ़ी कमाई का 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये देश के 15 उद्योगपतियों में बांट दिया। हमारी यात्रा का मक सद मोदी सरकार पर दबाव बनाकर किसानों का कर्जा माफ कराने और युवाओं को रोजगार दिलाने का है। अपने पूरे भाषण में राहुल ने सपा और बसपा का नाम तक नहीं लिया।
विज्ञापन
मोदी और आरएसएस पर जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कह दिया कि ये चुनाव से पहले दंगा कराते हैं।
आरएसएस व नरेंद्र मोदी जी का मकसद सिर्फ नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करना है। बिहार इसका उदाहरण है, यूपी में आपको सावधान रहना है। उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि 10 साल तक वहां कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस ने हरियाणा को सड़क, रोजगार विकास दिया, कभी झगड़ा नहीं दिया।
मगर बीजेपी वालों ने आते ही वहां आग लगा दी। जाट और नॉन जाट के नाम पर हरियाणा को जमकर जलवाया। आरएसएस को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि हम उसको शट डाउन नहीं कर सकते, क्योंकि वह एक विचारधारा है। उनकी देश में सरकार है। हमें उनकी आग व नफरत फैलाने वाली विचारधारा से दूर रहकर एकजुट रहना है। तभी हमारा विकास संभव होगा।
इसके बाद राहुल का रोड शो एएमयू सर्किल चौराहे पर पहुंचा, जहां एएमयू छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष माजिन जैदी को उन्होंने अपनी वैन पर चढ़ा लिया और पूरी बात सुनी। छात्राें ने एएमयू को अल्पसंख्यक स्वरूप दिलाने की बात कही। इस पर राहुल बोले कि यह किसान यात्रा है। छात्रों का एक डेलीगेशन दिल्ली आकर मुझसे मिले, मैं उनकी पूरी मदद करूंगा। हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ा रहूंगा।
इसके अलावा उनका शहर में गर्मजोशी से स्वागत हुआ और रोड शो को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। यहां दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व विधायक विवेक बंसल पूरे समय उनके साथ रहे।