फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Woman dies under suspicious circumstances, dowry murder case filed

हाथरस : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 24 May 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman dies under suspicious circumstances, dowry murder case filed
किरण देवी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खजूरिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के भाई ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसका मुकदमा चार लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
नगेंद्र पुत्र अंगद सिंह निवासी नगला अर्नी खैर अलीगढ़ का आरोप है कि उसकी बहन किरन (24) की शादी करीब चार साल पहले ओम प्रकाश निवासी खजूरिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर इन लोगों ने मिलकर रविवार की शाम को पति नगेंद्र, भाई महेश, भाभी सर्वेश व चाच रामस्वरूप ने फांसी लगाकर किरन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार, सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह सहित मुरसान पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम सोमवार को हो गया है। बता दें कि महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। महिला अपने पीछे एक डेढ़ साल का बेटा छोड़ गई है। कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed