{"_id":"628a749d0f97536d405127b3","slug":"hathras-teenager-accused-of-molestation-mursan-news-ali2921717179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने गांव की एक महिला व दो पुरुषों पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायत के आधार पर मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किशोरी का आरोप है कि शुक्रवार को वह भूसा लेने के लिए गई थी। तभी कृष्णकांत, राजवीर व मीनू ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान कृष्णकांत, राजवीर ने किशोरी का मुंह बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ की है। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई और किशोरी से थाने आकर कार्रवाई के लिए कहा। बाद में किशोरी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि जमीन विवाद का मामला है। आरोप गलत है। इसे लेकर किसान संगठन के लोगों ने आरोपों को गलत बताते हुए सही कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मामले को लेकर रविवार को सीओ सादाबाद ने कोतवाली आकर जांच पड़ताल की है। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ व मारपीट सहित पॉक्सो धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है।