{"_id":"5ddd7b398ebc3e54b0513f54","slug":"hathras-one-person-injured-by-a-bullet-fired-from-a-pistol-aligarh-news-ali2198407114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पिस्टल से चली गोली से एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पिस्टल से चली गोली से एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल से चली गोली से एक व्यक्ति घायल
गमी में शरीक होने आए व्यक्ति की पिस्टल से चली गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंघर्र में गमी में शरीक होने आए एक व्यक्ति की पिस्टल से गोली चल गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह मय फोर्स के गांव पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
सासनी के गांव सिंघर्र में 24 नवंबर को श्रीदेवी नाम की एक वृद्धा की मौत हो गई थी। लोग गमी में शरीक होने आए हुए थे। बताते हैं कि तभी नामजद के हाथ में लगी पिस्टल से गोली चल गई, जो वहां बैठे ज्योति प्रसाद शर्मा उर्फ करुआ पुत्र भगवती प्रसाद को लग गई, जिससे ज्योति प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन वहां मौजूद लोग ज्योति प्रसाद को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
नामजद मौके से फरार हो गया। ज्योति प्रसाद की ओर से गांव के ही मनोज तोमर पुत्र किशन सिंह तोमर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह का कहना है कि ज्योति प्रसाद के कंधे में गोली लगी थी। उनका अलीगढ़ में उपचार जारी है। तहरीर मिल गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।