फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: My goal is to win gold for the country in Tokyo Olympics: Mary Kom

हाथरस: टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण जीतना ही मेरा लक्ष्य: मैरी कॉम

Sat, 16 Nov 2019 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: My goal is to win gold for the country in Tokyo Olympics: Mary Kom
हाथरस में पत्रकारों से वार्ता करतीं एमसी मैरी कॉम। - फोटो : HATHRAS
टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण जीतना ही मेरा लक्ष्य: मैरी कॉम
विज्ञापन

एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में आई थीं हाथरस
सुपर बॉक्सर ने कहा, खिलाड़ियों को पूरी सुविधा दे रही है सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अगले वर्ष टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना ही मेरा लक्ष्य है। इसके बिना मुझे मेरे कैरियर में संतुष्टि नहीं मिलेगी। यह कहना है आठ बार की विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकीं मैरी कॉम की। शनिवार को वह संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में हाथरस आई थीं।
पत्रकार वार्ता में शनिवार को सुपर बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक के लिए काफी तैयारी कर रही हूं। अपनी मेहनत और लगन से काफी खिताब जीत चुकी हूं। लक्ष्य अब टोक्यो में अगली साल होने वाले ओलंपिक में सोना जीतना है।’ उन्होंने कहा कि जब तक वह इस ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड नहीं जीत लेंगी, उन्हें संतुष्टि नहीं मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल होने के कारण प्रोफेशलन बॉक्सिंग की तरफ खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है। देश के लिए समर्पण भाव से सभी को खेलना चाहिए।
विज्ञापन

क्या सरकार खिलाड़ियों को वह पूरी सुविधा दे रही है, जो दरकार है? इस सवाल के जवाब में मैरी कॉम ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की पूरी मदद कर रही है। उन्हें सब सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हमारे देश में बाक्सिंग में काफी प्रतिभाएं हैं। नई लड़कियां बाक्सिंग के रिंग में उतर रही हैं। टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए कई और खिलाड़ी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सुपर मॉम के साथ साथ सुपर बॉक्सर भी हैं। वह दोनों भूमिकाओं को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राबर्ट वर्गीस ने उन्हें कई बार हाथरस आने के लिए आमंत्रित किए थे। यहां आकर वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed