फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Killing the farmer sleeping in the tube well and burning the dead body

Hathras: नलकूप में सो रहे किसान की हत्या कर शव को जलाया, पत्नी ने परिवार के लोगों पर लगाया आरोप

Mon, 31 Oct 2022 12:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 31 Oct 2022 12:15 PM IST
सार

इंदल सिंह पुत्र सोबरन सिंह फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। उनके नाम करीब 11 बीघा कृषि भूमि है और कोई संतान नहीं है।  रविवार की रात 55 वर्षीय इंदल सिंह नलकूप पर सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इंदल सिंह की हत्या कर नलकूप के निकट पेड़ के नीचे शव जला दिया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे से धुआं उठता देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Hathras Killing the farmer sleeping in the tube well and burning the dead body
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव बनारसीपुर में रविवार की रात नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या कर शव जला दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन


इंदल सिंह पुत्र सोबरन सिंह फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। उनके नाम करीब 11 बीघा कृषि भूमि है और कोई संतान नहीं है।  रविवार की रात 55 वर्षीय इंदल सिंह नलकूप पर सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इंदल सिंह की हत्या कर नलकूप के निकट पेड़ के नीचे शव जला दिया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे से धुआं उठता देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव जलता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने परिवार के लोगों पर ही जमीन की खातिर इंदल सिंह की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि किसान की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया है। अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed