फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: fulfill the set target of paddy procurement

हाथरस : धान खरीद के निर्धारित लक्ष्य को करें पूरा

Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: fulfill the set target of paddy procurement
हाथरस : मुरसान पूर्वी सरकारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी। संवाद - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को पीएफसी द्वारा संचालित क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड, मुरसान पूर्वी सरकारी धान क्रय केंद्र का जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने निरीक्षण किया। उन्हें केंद्र पर धान क्रय केंद्र प्रभारी राजधाचरन शर्मा उपस्थित मिले।
केंद्र पर किसान राजाराम दीक्षित निवासी जटोई से 35 विवंटल धान खरीदा गया था। किसान को केंद्र पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराकर मशीन द्वारा निर्गत खरीद की पर्ची कृषक को उपलब्ध कराई गई। केंद्र पर कृषक बनी सिंह, गीतेश देवी, श्याम बिहारी का पंजीयन प्रपत्र संरक्षित है। इस दौरान केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसानों से संपर्क कर उनका धान खरीदना सुनिश्चित करें। खरीद से संबंधित अभिलेख (ऑफलाइन व ऑनलाइन) समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा कि अपने निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 80 कृषकों से कुल 5307.73 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। जिले में धान विक्रय के लिए कुल 355 पंजीयन के सापेक्ष 268 पंजीयन का सत्यापन उप जिलाधिकारियों की लॉगिन आईडी से किया जा चुका है। धान खरीद के लिए पंजीयन में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर का प्राविधान खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषकों का पंजीकरण, उनके आधार संख्या व पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी के आधार पर किया जाएगा। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी बंटाईदार व कांट्रेक्ट किसान से धान के खरीद की अनुमति दे दी गई है। अब बंटाईदार व कांट्रेक्ट किसान भी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय कर सकेंगे। धान क्रय से संबंधित शिकायत व उसके निस्तारण के लिए डिप्टी आरएमओ कार्यालय पर नियंत्रण कक्ष संचालित है। इसका हेल्पलाइन नंबर 8868808133 व 9410043489 है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed