फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: DM handed over memorandum to open rail gate

हाथरस : रेल फाटक खुलवाने के लिए डीएम का सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Nov 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM handed over memorandum to open rail gate
हाथरस : ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस में तालाब स्थित रेलवे फाटक खुलवाने को लेकर दलित कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी को लोगों के हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय लोगों का कहना है नवनिर्मित तालाब पुल पर फुटपाथ की व्यवस्था नहीं है, जिससे पैदल निकलने वाले लोग और स्कूली छात्रों, वृद्धों, दिव्यांगों को दिक्कत होती है।
पिछले दिनों फाटक की बाउंड्री पार करते समय ट्रैक के किनारे मेंडू की एक महिला का प्रसव हो गया था। इस संबंध में कांग्रेसी और स्थानीय लोग पहले भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप चुके हैं और हाल में पश्चिमी रेलवे बोर्ड के सदस्य रमेश रत्न ने भी एक हफ्ते में फाटक खुलवाने और समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नही हुआ। अब स्थानीय लोगों ने फिर से कांग्रेसियों का साथ पाकर जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने सासनी ब्लॉक के गांव में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने का विरोध करने वालों की शिकायत भी डीएम से की है। कुलदीप का कहना है कि सासनी की ग्राम पंचायत जिरौली में आंबेडकर पार्क के लिए जमीन पहले से आवंटित है। पार्क की चारदीवारी पहले से हो चुकी है। पार्क के बाहर आंबेडकर पार्क बोर्ड भी लगा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान दलित समाज के लोगों को पार्क में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति नहीं लगाने दे रहे हैं। इस दौरान रामजीत, दाऊदयाल शर्मा, अरबाज मलिक, नीरज शर्मा, कुंवरपाल सिंह, रामू, सुखपाली, सुखवीर सिंह, अमित कुमार, महेश कुमार, भगवान सिंह, संदीप कुमार आदि लोग थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed