फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Deputy RMO salary stopped due to negligence in paddy procurement

धान खरीद: अलीगढ़ मंडल अव्वल, लापरवाही पर हाथरस के डिप्टी आरएमओ का रोका वेतन

Wed, 04 Dec 2024 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:35 PM IST
सार

धान खरीद में प्रदेश की रैंकिंग में अलीगढ़ मंडल पहले स्थान पर है। दूसरे पर आगरा और तीसरे पर झांसी, चौथे पर बरेली और पाचवें पर मेरठ मंडल है।

विज्ञापन
Hathras Deputy RMO salary stopped due to negligence in paddy procurement
धान - फोटो : संवाद

विस्तार

धान व बाजरा खरीद में लापरवाही बरतने पर हाथरस के डिप्टी आरएमओ का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, धान खरीद में प्रदेश की रैंकिंग में अलीगढ़ मंडल पहले स्थान पर है। दूसरे पर आगरा और तीसरे पर झांसी, चौथे पर बरेली और पाचवें पर मेरठ मंडल है।

विज्ञापन


मंडल में धान और बाजरा खरीद को लेकर सीडीओ ने मंडल के सभी आरएमओ और डिप्टी आरएमओ की बैठक बुलाई। समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि प्रदेश में अन्य मंडलों की तुलना में अलीगढ़ टॉप पर है। पूरे प्रदेश में धान की जहां 23.39 फीसदी खरीद हो सकी हैं, वहीं अकेले अलीगढ़ मंडल ने लगभग 52 फीसदी धान खरीद की है।
विज्ञापन


सीडीओ ने जिलेवार समीक्षा की तो हाथरस सबसे नीचे पहुंच गया। हाथरस में धान खरीद मात्र 25 फीसदी हुई है। यही नहीं बाजरा खरीद में अलीगढ़ प्रदेश में छठवें स्थान पर है। जबकि हाथरस में मात्र 14 फीसदी बाजरा की खरीद हुई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने हाथरस के डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed