फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case live news updates in Hindi CBI investigation going on in Victim and accused village

Hathras Case: आरोपियों के परिजनों से सीबीआई की पूछताछ खत्म, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी

Thu, 15 Oct 2020 02:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Oct 2020 02:53 PM IST
सार

हाथरस कथित दुष्कर्म मामले को लेकर सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. पहले घटनास्थल का दौरा करने के बाद बुधवार को पुलिस ने मृतका के परिजनों से देर शाम तक पूछताछ की थी। इसके बाद गुरुवार को सीबीआई की टीम आरोपियों के परिवार से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची है। यहां पढ़ें इस मामले से संबंधित लगातार अपडेट्स-

विज्ञापन
Hathras Case live news updates in Hindi CBI investigation going on in Victim and accused village
आरोपियों के परिजनों से पूछताछ के लिए पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

आरोपियों के परिजनों से पूछताछ पूरी

विज्ञापन

आरोपियों के परिजनों से कई घंटो तक पूछताछ करने के बाद दोपहर बाद सीबीआई गांव से निकल गई। सीबीआई की टीम ने आज सुबह से ही परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी
हाथरस मामले की जांच को सीबीआई या किसी विशेष जांच दल से करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इस याचिका में मांग की गई है कि हाथरस में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच सीबीआई या किसी विशेष जांच दल से करवाई जाए। 
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद दिल्ली में हो ट्रायल
पीड़िता के भाई के हवाले से कहा गया कि उन्होंने सीमा कुशवाहा को वकील तय किया है, वैसे सरकारी वकील भी सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में सीमा कुशवाहा ने मांग की है कि जांच पूरी होने के बाद ट्रायल दिल्ली में हो, सीबीआई अपनी जांच की रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल ने दायर हलफनामे के बारे में किया सूचित
सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को पीड़िता के घर के बाहर सुरक्षा तैनात करने, उसके परिवार और गवाहों को सुरक्षा देने के लिए दायर हलफनामे के बारे में सूचित किया। उन्होंने अदालत को यह भी बताता है कि पीड़ित के परिवार ने वकील सीमा कुशवाहा को अपने निजी वकील के रूप में नियुक्त किया है। मेहता ने एससी को बताया कि हाथरस पीड़ित का परिवार चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट मामले की देखरेख करे और यूपी सरकार को इससे कोई समस्या नहीं है, यह प्रतिकूल नहीं है। सीजेआई बोबडे ने मेहता से कहा कि हाईकोर्ट को इससे निपटने दें और हम इस अर्थ में पर्यवेक्षण करेंगे कि हम अंतिम पर्यवेक्षक और अपीलीय निकाय हैं। 

सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई 
उत्तर प्रदेश सरकार के हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस व वी रामसुब्रमनियन की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

यूपी सरकार के हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
हाथरस कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें पीड़ित परिवार और केस से जुड़े गवाहों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की गई थी। बुधवार को यूपी सरकार ने अपना हलफनामा दायर किया था, जिसमें पीड़ित परिवार को तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज उस हलफनामे पर सुनवाई होगी।

आरोपियों के परिजनों से होगी पूछताछ
गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के परिजनों से पूछताछ के लिए बुलगढ़ी गांव पहुंची। इससे पहले टीम मृतका के परिजनों से पूछताछ कर चुकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed