Hathras Case Live: तीन घंटे बाद घटनास्थल से निकली सीबीआई की टीम, श्मशान में कर रही जांच
बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को बिटिया के परिवार वालों को पुलिस हाथरस स्थित उसके घर से हाईकोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए लखनऊ ले गई। परिवार के पांच सदस्य अपने बयान दर्ज कराने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष पहुंचे। डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी भी वहां गए। अब मंगलवार को पहली बार सीबीआई की टीम हाथरस पहुंच गई। यहां पढ़ें सीबीआई की जांच से संबंधित सभी अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्मसान घाट पहुंची सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम अब श्मसान घाट में उस जगह पर पहुंच गई है जहां रात के अंधियारे में प्रशासन द्वारा बिटिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। टीम वहां की जानकारी ले रही है।
श्मसान घाट की ओर रवाना हुई सीबीआई
घटनास्थल में करीब तीन घंटे बिताने के बाद अब सीबीआई की टीम श्मसान घाट की ओर रवाना हो चुकी है। अब टीम श्मसान में उस जगह पर जाकर जांच करेगी जहां देर रात बिटिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
घटनास्थल से निकली सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम ने कई घंटों तक घटनास्थल का मुआयना किया और अब वहां से वापस आ गई है। इस दौरान टीम ने क्राइम सीन को मां और भाई की मदद से रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझा।
घटनास्थल पहुंचीं बिटिया की मां
अस्पताल से लौटने के बाद अब सीबीआई की टीम बिटिया की मां को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है। मां ने उन्हें घटना की सभी जानकारी दीं।
जिला अस्पताल से डिस्चार्ज की गईं बिटिया की मां
बिटिया की मां को उपचार के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया गया कि रात भर से सफर के बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इसी वजह से तबीयत बिगड़ी थी।
बिटिया की मां की तबीयत बिगड़ी
पिता के बाद अब बिटिया की मां की तबीयत भी बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तक सीबीआई की टीम बिटिया के मां-बाप से नहीं मिल पाई है।
Mother of #HathrasIncident's victim taken to hospital. She is being accompanied by two of her family members.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2020
Hathras Chief Medical Officer visited the victim's residence after the victim's father who is also not well declined to go to hospital. https://t.co/dGQT4mwNjn pic.twitter.com/mUjoacpp4P
घटनास्थल के आसपास 1.5 किलोमीटर का इलाका सील
सीबीआई की टीम के पहुंचने से पहले घटनास्थल के आसपास पूरे 1.5 किलोमीटर की परिधि को सील कर दिया गया है। इससे पहले तक यहां सभी लोगों का आना-जाना हो रहा था, लेकिन आज किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है।
बिटिया के भाई के साथ घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई
सीबीआई की टीम बिटिया के भाई के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। यहां फॉरेंसिक टीम और सीबीआई सीन रीक्रिएट कर के देखेगी। बिटिया का भाई फिलहाल सीबीआई को पूरी जानकारी दे रहा है।
घटनास्थल की हुई फोटोग्राफी
सीबीआई ने गांव पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल की फोटोग्राफी करवाई। हर संभव तरीके से घटनास्थल को तस्वीरों में कैद किया गया। सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मालूम हो कि पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
बिटिया के पिता की तबीयत बिगड़ी
इससे पहले कि सीबीआई बिटिया के परिजनों से बातचीत करती, उसके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। हाथरस के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिजेश राठौर ने बताया कि बिटिया के पिता की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि हमने एक टीम भेजी है जिसने बताया कि ब्लड प्रेशर को लेकर कुछ समस्या है। हालांकि पिता अस्पताल जाने से मना कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि मैं खुद वहां जा रहा हूं और उनकी परेशानी को हल करने का प्रयास करूंगा।
Father of #HathrasIncident's victim is not well. We had sent a team that informed us that he has ailments including high blood pressure. However, he is not willing to go to hospital. I'm going there and will listen to his concerns: Brijesh Rathore, Hathras Chief Medical officer pic.twitter.com/87AWZ0HObl
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2020
हाथरस पहुंची सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम मामले की जांच के क्रम में आज पहली बार बिटिया के गांव पहुंची है। हालांकि अभी परिवार वालों से मुलाकात नहीं हुई है। सीबीआई की टीम चंदपा थाने में अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
आज की गई घटनास्थल की घेराबंदी
जिस जगह पर युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, उसे पुलिस ने आज सीबीआई के आने की खबर मिलने के बाद घेर दिया है। इससे पहले उस जगह पर किसी भी सामान्य स्थान की तरह सभी का आना-जाना लगा हुआ था। पुलिस के इस गैर व्यावसायिक रवैये को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटनाक्रम को समझने का प्रयास करेगी सीबीआई
सीबीआई की टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचेगी और मौके का मुआयना करेगी। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास करेगी। मालूम हो कि सीबीआई ने पुलिस से घटना से संबंधित सभी सबूत अपने हाथ में ले लिया है।
पुलिस ने की घटनास्थल की घेराबंदी
सीबीआई के पहुंचने की खबर मिलते ही गांव में गहमा-गहमी बढ़ गई है। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके को यूपी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।
Police personnel deployed at #HathrasIncident site ahead of Central Bureau of Investigation team's arrival. pic.twitter.com/1qm4tWcqnU
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2020