{"_id":"62dc475e7457a059a0646ef7","slug":"hathras-car-caught-fire-due-to-short-circuit-mursan-news-ali296680534","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शार्ट सर्किट होने से कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शार्ट सर्किट होने से कार में लगी आग
विज्ञापन
हाथरस : गांव बमनई के निकट कार में लगी आग। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
सादाबाद रोड स्थित गांव बैरीसला और बमनई के बीच में शनिवार की रात को एक कार में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना गाड़ी चालक ने पीआरवी व फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले कार जलकर राख हो गई।
बच्चू सिंह निवासी खेड़ा बरामई मुरसान का कहना है कि वह रात करीब साढे़ आठ बजे सादाबाद की ओर अपनी कार से अकेले जा रहा था। गांव बैरीसला निकलते ही गाड़ी के इंजन की ओर से अचानक धुआं निकलने लगा। गाड़ी रोककर जब उसने बोनट खोलकर देखा तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। यह देख बच्चू सिंह ने फायर ब्रिगेड व पीआरवी को फोन कर दिया। गाड़ी में आग लगती देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ भाड़ एकत्रित हो गई।
लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सभी लोग विफल रहे। धीरे-धीरे करके गाड़ी का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। बच्चू सिंह का कहना है कि फोन करने के करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची थी, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर जल चुकी थी। संवाद