फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras accuseds in tension after chargesheet

चार्जशीट के बाद तनाव में हाथरस कांड के आरोपी, चारों को अलग बैरक में रखने की तैयारी 

Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hathras accuseds in tension after chargesheet
गांव में गश्त करते जवान... - फोटो : amar ujala

हाथरस के चंदपा कांड के चारों आरोपियों के होश उड़ गए हैं। हत्या व दुष्कर्म के आरोप में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने की खबर मिलने के बाद से वे तनाव में हैं। इस पर कारागार प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है और चारों को अलग-अलग बैरकों में रखने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हाथरस कांड में सीबीआई ने 69 दिन तक जांच करने के बाद शुक्रवार को हाथरस न्यायालय में चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के आरोपों में चार्जशीट दायर की है। हालांकि यह खबर शुक्रवार को ही मीडिया में आ गई। मगर, आरोपियों तक यह खबर देर रात पहुंची। खबर मिलने के बाद से वे तनाव में आ गए। उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। 
विज्ञापन


उनका खाने पीने तक में मन नहीं लगा। एक दूसरे से बातचीत तक बंद कर दी। किसी अन्य साथी बंदी से भी बातचीत नहीं की। यह खबर जब कारागार अधिकारियों तक पहुंची तो उनकी निगरानी बढ़ा दी गई। उनके तनाव को देखते हुए शनिवार शाम को यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जाएगा। कारागार अधीक्षक आलोक सिंह ने इतना ही बताया कि संभव हुआ तो रविवार को उनकी बैरकें नए सिरे से आवंटित कर दी जाएंगी। फिलहाल उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटिया के गांव में पसरा सन्नाटा
सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। उसके घर के बाहर कंटीले तार लगा दिए। जवानों ने गांव में गश्त भी की। इधर, खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं भी रहीं। 

चंदपा थाना क्षेत्र के गांव की बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एसटी-एसटी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसके बाद गांव का माहौल थोड़ा और बदला दिखा। शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गांव में दबी जुबां से इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे। आरोपियों के यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के यहां सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के बाहर कंटीले तार भी लगवा दिए। हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 


आरोपियों के परिजनों के यहां रहा मातम जैसा माहौल
बिटिया के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद चारों आरोपियों के घर पर मातम जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह किसी ने एक आरोपी के घर पर जाकर यह बता दिया कि आरोपी को अब फांसी की सजा होगी तो उसकी मां रोने भी लगी। जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उसके परिजन मीडिया कर्मियों पर ही बिफर गए। इधर, एक आरोपी के पिता का कहना था कि सीबीआई से हमें दूध का दूध पानी का पानी करने से उम्मीद थी, लेकिन सीबीआई ने सही कार्रवाई नहीं की, फिर भी हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed