फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harsh Pundhir got third position in National Olympiad

अलीगढ़ः राष्ट्रीय ओलंपियाड में हर्ष पुंढीर को मिला तीसरा स्थान

Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Harsh Pundhir got third position in National Olympiad
छात्र हर्ष पुंढ़ीर को सम्मानित करते स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर रजत मिश्रा । - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चार माध्यमों (हिंदी अंग्रेजी, मराठी, गुजराती) में आयोजित ओलंपियाड में चार लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में संत फिदेलिस स्कूल के कक्षा आठ के छात्र हर्ष पुंढीर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हर्ष को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर रजत मिश्रा के साथ-साथ जनपद मैनेजर विष्णु कांत एवं राहुल पांडेय और प्रधानाचार्य फादर एलाइस ने हर्ष को मोबाइल प्रदान किया। संगीत शिक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में स्वागत गान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फादर एलायस ने कहा कि यदि आज आप कष्ट सहते हुए, रोते हुए मेहनत करते हैं, तो कल निश्चित ही अपने लक्ष्य को पाकर हंसते हुए दिखाई देंगे। इस मौके पर सिस्टर लिली, शिक्षक टॉम के मैथ्यू, शिक्षिका सुनीता सिंह, शिक्षक जॉर्ज जूलियन आदि का विशेष योगदान रहा। संचालन स्कूल की शिक्षिका अजी टॉम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed