{"_id":"697a6e655e0661e2c5072f17","slug":"harkesh-defeated-usa-wrestler-aligarh-news-c-116-1-sali1010-104069-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरकेश ने यूएसए के पहलवान को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरकेश ने यूएसए के पहलवान को पछाड़ा
विज्ञापन
ग्राम सहारा खुर्द में यूएस के पहलवान फेडरेला तथा हरिकेश का हाथ मिलाते हुए आयोज
- फोटो : samvad
सहारा खुर्द में हुए कुश्ती दंगल में आखिरी मुकाबले में तिरवाया अखाड़े के पहलवान हरकेश सिंह ने यूएसए के पहलवान फेडरेला को पराजित किया। आयोजन समिति ने विजेता पहलवान को दो लाख 11 हजार तथा रनर पहलवान को एक लाख 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
वार्षिक कुश्ती दंगल में अलग-अलग राज्यों के साथ यूएसए (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) के पहलवान को आमंत्रित किया गया था। आयोजन समिति के चेयरमैन ग्राम प्रधान हरवंश कुमार उर्फ बंशी चौधरी ने इस बार गत वर्षों की भांति अंतरराज्यीय पहलवानों को सूचना दी गई थी।
यूएसए से पहलवान फेडरेला को आने-जाने का किराया भेज कर बुलाया था। आखिरी कुश्ती में दोनों के मध्य करीब 15 मिनट तक मुकाबला चला। तिरवाया अखाड़े के पहलवान ने दाव लगाकर यूएसए के पहलवान को चित्त कर दिया।
विज्ञापन
विदेशी पहलवान के साथ होने वाली रोमांचक कुश्ती देखने के लिए आस-पास के गांवों भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। दूसरे नंबर की कुश्ती के लिए मैदान में उतरे शेरा पहलान से किसी भी पहलवान ने हाथ नहीं मिलाया। उन्हें बिना लड़े ही एक लाख 11 हजार की नकद राधनराशि दी गई। मेले का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह व महामंत्री शिवनारायन शर्मा ने किया। इस दौरान ठाकुर हरेंद्र सिंह, राजेंद्र, विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।