{"_id":"62dda6e811773b07c826bc03","slug":"hariyali-teej-city-office-news-ali29674957","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित एक दुकान में हरियाली तीज को लेकर चूड़ियां पसंद करती महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
सावन में बारिश की फुहारें, झूला झूलने को बेताब मन और सखियों संग हंसी-ठिठोली। चारों ओर हरियाली से मन भी सावन के उत्साह एवं उल्लास में सराबोर होने को बेताब है। भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की उपासना का त्योहार हरियाली तीज 31 जुलाई को मनाया जाएगा। महिलाओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कोई घर पर सखियों संग झूला झूलने की तैयारी में है तो कोई मायके में भाभी संग तीज की खुशियां मनाने की तैयारी में है। मस्ती, उल्लास और उमंग के इस त्योहार में महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत भी रखेंगी। व्रत के पहले महिलाएं परिधान, गहने और साज-श्रृंगार की तैयारियों में जुट गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। देर रात तक शहर के अधिकांश बाजारों में महिलाओं की खरीददारी को लेकर चहल-पहल रहती है।
सजना है मुझे सजना के लिए
त्योहार को लेकर महिलाएं साड़ी, कपडे़, साड़ी से मेल खाती चूडियां आदि पसंद कर रही हैं। कई महिलाएं तो स्वर्णकार की दुकान पर जाकर गहनों की सफाई भी करवा रही हैं। मेहंदी लगवाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर में सजने-सवंरने के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। बेटी के ससुराल में सिंधारा भेेजने के लिए माताएं ड्राई फ्रूट और मिठाइयां तैयार करवा रही हैं। कई जगह परंपरा है कि बहू अपना पहला तीज का त्योहार मायके में मनाती है। ऐसे में सास भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। बाजारों में कपड़े, खिलौने आदि के साथ ही घेवर मिठाईयों की खरीदारी हो रही है ।
विज्ञापन
महिला क्लबों में खास तैयारी
हरियाली तीज को लेकर शहर के तमाम महिला क्लबों में हरियाली तीज को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सामूहिक आयोजन के साथ ही डांस आदि प्रतियोगिताओं को लेकर रिहर्सल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
सावन का विशेष त्योहार
हरियाली तीज को सावन के महीने का विशेष त्योहार माना जाता है। हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। ये दिन सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं का दिन होता है। मान्यता है कि यदि हरियाली तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां विधि-विधान से माता पार्वती और भोलेनाथ का पूजन करें तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति की आयु लंबी होती है। कुंवारी लड़कियां पार्वती और महादेव का व्रत रखें तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है।
बोली महिलाएं -
हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास है। शादी से पहले केवल झूला झूलने तक ही सीमित थी। इस बार सखियों व भाभियों संग व्रत रखूंगी।
- नीलम वार्ष्णेय, सराय हकीम
हरियाली तीज को लेकर सखियों के साथ झूलने की तैयारी कर ली है। शहर में बाग नहीं है। ऐसे में घर के बगीचे में झूला झूलेंगे और तीज मनाएंगे।
- नीता शर्मा, एटा चुंगी