{"_id":"692ab4d0e9d38d8edb0bd897","slug":"harduaganj-inspector-suspended-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मर्डर का नहीं हुआ खुलासा, शराब ठेके पर हिस्ट्रीशीटर ने की तोड़फोड़, हरदुआगंज इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मर्डर का नहीं हुआ खुलासा, शराब ठेके पर हिस्ट्रीशीटर ने की तोड़फोड़, हरदुआगंज इंस्पेक्टर निलंबित
Sat, 29 Nov 2025 02:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:25 PM IST
सार
आज तक अबलू हत्याकांड का खुलासा न होने पर भी परिजन सुबह एसएसपी से मिले थे। एसएसपी ने सीओ को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
शराब ठेके के अंदर हाथ में पिस्टल लिए आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने के इंस्पेक्टर हरदुआगंज बृजेश कुमार पर 29 नवंबर को निलंबन की गाज गिर ही गई। एसएसपी नीरज जादौन ने अब तक हत्या का खुलासा न होने व फायरिंग में फरार हिस्ट्रीशीटर के न पकड़े जाने पर एसएचओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों जलाली क्षेत्र में युवक की हत्या के कई दिन बाद उसका कंकाल मिलने पर एसएसपी ने उन्हें चेतावनी दी थी। इसके बाद अब बृहस्पतिवार को एक फरार हिस्ट्रीशीटर ने शराब ठेके पर दबंगई दिखा दी।
विज्ञापन
एसएसपी द्वारा पिछली क्राइम मीटिंग में यह तय किया गया था कि जिस थाने के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर ने कोई आपराधिक घटना की तो उस थाने के कोतवाल पर सीधे कार्रवाई होगी। इस क्रम में बृहस्पतिवार को हरदुआगंज के गांव अलहदादपुर के हिस्ट्रीशीटर सौरभ ठाकुर का एक शराब ठेके पर पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाते का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
यह हिस्ट्रीशीटर क्वार्सी के सुरेंद्र नगर इलाके में फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा है। इसके बावजूद वह अपने क्षेत्र में घूम रहा है। इसका एसएसपी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। इधर, आज तक अबलू हत्याकांड का खुलासा न होने पर भी परिजन सुबह एसएसपी से मिले थे। एसएसपी ने सीओ को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाए।