{"_id":"5b620d944f1c1bed5e8b693b","slug":"hard-painted-sitapur-village-is-awarded-iso-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत रंग लाई...सीतापुर गांव आईएसओ प्रमाणपत्र से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत रंग लाई...सीतापुर गांव आईएसओ प्रमाणपत्र से सम्मानित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
मेहनत रंग लाई...सीतापुर गांव आईएसओ प्रमाणपत्र से सम्मानित
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों के प्रति जुनून एवं सेवाभाव का प्रतिफल इगलास ब्लाक के गांव सीतापुर की प्रधान एवं उनके पुत्र को मिल ही गया। गांव में उच्च गुणवत्ता के मानकों पर कार्य करने के लिए लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सीतापुर की प्रधान राकेश कुमारी एवं उनके पुत्र डॉ. लोकेश की मेहनत की सराहना करते हुए गांव को आईएसओ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। इस गांव को गोद लेकर विकास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी राजेश भारद्वाज भी उनके साथ मौजूद रहे।
सीतापुर गांव की प्रधान राकेश कुमारी ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में लाखों रुपये के विकास कार्य कराए। इसमें गांव के जल की निकासी के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबा नाला बनवाया। सीमेंटेड सड़कें और श्मशान आदि के लिए किये गए करोड़ों के विकास कार्य उल्लेखनीय हैं। इस गांव में विकास कार्य केवल अपनी पंचायत निधि से ही नही हुए, बल्कि अन्य कई स्रोतों से विकास कार्य हुए हैं।
इस गांव में विकास कार्य के लिए प्रस्ताव मंडी परिषद, मत्स्य पालन विभाग, राज्य सभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, स्थानीय विधायक राजवीर दिलेर, स्थानीय सांसद राजेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख आरपी सिंह की निधि से भी अनेक विकास कार्य कराये गए हैं।
विज्ञापन
इनमें से अधिकतर कार्य पूरे भी हो गए। सभी विकास कार्यों के पीछे प्रधान पुत्र डॉ. लोकेश शर्मा की सोच और कड़ी मेहनत कार्य कर रही है। डॉ. लोकेश आईएएस के कोचिंग संस्थानों में राजनीति विज्ञान पढ़ाते हैं। इससे पहले वह भी कई बार भारतीय सिविल सेवा के लिए साक्षात्कार तक पहुंच चुके हैं। डॉ. लोकेश शर्मा के विकास कार्यों के प्रति जुनून को देखते हुए जिले के प्रमुख समाजसेवी राजेश भारद्वाज ने करीब डेढ़ साल पहले इस गांव को गोद लिया था।
तब से वह इस गांव के विकास के लिए तन-मन-धन से कार्य कर रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विधानसभा सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान राजेश भारद्वाज, प्रधान पुत्र डॉ. लोकेश शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा उर्फ भूरा पंडित, लोकवाणी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
आईएसओ प्रमाणपत्र मिलना एक ऐतिहासिक मौका है। गांव को जब से गोद लिया है, तबसे मैं इसके विकास के लिए कटिबद्ध हूं। आगे भी ऐसे ही विकास यात्रा तेज गति से चलती रहेगी। गांव के चहुंमुखी विकास के लिए जो भी संभव होगा, आगे भी करता रहूंगा। मेरी इच्छा है कि जिले के सभी गांव इसी तरह विकसित हों।
- राजेश भारद्वाज, सीतापुर को गोद लेने वाले समाजसेवी
गांव के विकास के मामले में खरा उतरने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। गांव को आईएसओ प्रमाणपत्र मिलना गौरव की बात हैं। इसके लिए वे सभी हकदार हैं, जिन लोगों ने गांव के विकास के लिए पक्ष-विपक्ष की चिंता किये बगैर धन दिया है।
- डॉ. लोकेश शर्मा, प्रधान पुत्र, सीतापुर