फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hanuman statue installed on disputed land, uproar over removal

विवादित जमीन पर हनुमान प्रतिमा लगाई, हटाने पर हंगामा

Tue, 18 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hanuman statue installed on disputed land, uproar over removal
महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव चिल्कौरा की एक जमीन पर कुछ लोगों ने हनुमान की प्रतिमा स्थापित करा दी, जबकि विरोधी पक्ष ने सोमवार सुबह प्रतिमा को हटा दिया। इसे लेकर वहां तनाव की स्थिति बन गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया है और प्रतिमा को थाने ले आया गया है। साथ ही मामले में प्रशासन व राजस्व अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

क्वार्सी पुलिस के अनुसार चिल्कौरा की जमीन पर पंचशील कॉलोनी के पास ग्राम समाज की जमीन खाली पड़ी है। इस पर दो पक्ष अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। इसी विवाद में एक पक्ष ने तीन दिन पूर्व यहां हनुमान प्रतिमा स्थापित कर दी। इसे लेकर दूसरा पक्ष विरोध में आ गया और सोमवार सुबह किसी ने प्रतिमा को हटा दिया। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रतिमा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राजस्व अधिकारियों को विवादित जमीन की पैमाइश कराने व निपटारा कराने के संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed