फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Half work in the factories... the workers started returning

फिर संकट में मजदूर, पलायन शुरूसंकट : फैक्ट्रियों में काम आधा...लौटने लगे कामगार

Tue, 18 Jan 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Half work in the factories... the workers started returning
फारुख खान, रहसुपुर - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक तायल
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर देश में दस्तक दे चुकी है। सख्ती के चलते दिल्ली-एनसीआर में फैक्ट्रियों का संचालन आधी क्षमता से किया जा रहा है। ऐसे मेें श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से प्रवासी कामगार अपने घरों को लौटने लगे। इनका कहना है कि कोरोना के खतरे के कारण फैक्ट्रियों में काम आधा रह गया। इसलिए उन्हें काम से निकाल दिया गया। मंगलवार को दस प्रवासी कामगार अलीगढ़ लौट आए हैं।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली व एनसीआर में सरकार ने खासी सख्ती कर रखी है। दिल्ली में भीड़भाड़ वाले सभी बाजार लगभग बंद हैं। कोरोना गाइडलाइन के तहत फैक्ट्रियों में भी काम क्षमता से आधे पर हो रहा है। इससे उत्पादन पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को दस प्रवासी कामगार वापस लौट आए। इनमें तीन हरदुआगंज के गांव रहसुपुर के हैं। उनका कहना है कि फैक्टरी मालिक ने उन्हें घर जाने के लिए कह दिया है। अब उनके सामने रोजगार का संकट हो गया है। अगर हालात और बिगड़े तो कहीं पहली लहर जैसा हाल न हो जाए।
विज्ञापन

फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। मालिक ने कोरोना का हवाला देकर निकाल दिया। पहले लॉकडाउन में भी हमारे साथ यही हुआ था।
- गजाधर, गांव रहसुपुर
फैक्ट्रियों में से आधे कर्मचारियों को निकाल दिया है। यहां भी काम की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। देखते हैं सरकार कुछ करती है या नहीं।
गौरव पाठक, रहसुपुर
नोएडा में मोबाइल एसेसिरीज बनाने की कंपनी में काम करता था। मैनेजर ने दो दिन पहले मना कर दिया। धीरे-धीरे कर्मचारियों को निकाल रहे हैं।
फारूख खान, रहसुपुर

गजाधर कुमार, गांव रहसुपुर

गजाधर कुमार, गांव रहसुपुर- फोटो : CITY OFFICE

गौरव पाठक, रहसुपुर

गौरव पाठक, रहसुपुर- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed