फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST raid on three lock firms of one family

Aligarh News: एक परिवार की तीन ताला फर्मों पर जीएसटी छापा

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
GST raid on three lock firms of one family
महानगर के तुर्कमान गेट सुपर कालोनी इलाके में एक ही परिवार की तीन ताला फर्म व उनके गोदामों पर बृहस्पतिवार को जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने दिन भर जांच के बाद देर शाम एक करोड़ का माल सीज करते हुए नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई टीम ने मुख्यालय से मिले इनपुट के बाद की है। यहां से टर्न ओवर कम दर्शाने और फर्जी खरीद बिक्री दर्शाने का भी साक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

एसआईबी के डिप्टी कमिशभनर पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में 18 अधिकारियों की तीन टीमें दोपहर में तुर्कमान गेट की ताला फर्म एएके इंडस्ट्रीज, इलमा इंटरप्राइजेज, आईएके लॉक प्रोडक्ट व उनके गोदामों पर छापा के लिए पहुंचीं। इनके विषय में मुख्यालय से इनपुट मिला था। पूर्व में भी इनके विषय में इनपुट मिला था। दिन भर की जांच के बाद यहां से 45 व 23 टन आयरन सीट, बने, अधबने ताले आदि सहित एक करोड़ कीमत का माल सील किया गया है।
विज्ञापन

यहां देर शाम आठ बजे तक जांच के बाद टीम वापस लौटीं। तीनों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इनमें एएके इंडस्ट्रीज का संचालन अखलाक अहमद, इलमा इंटरप्राइजेज का संचालन उनका बेटा सादाब व आईएके लॉक प्रोडक्ट का संचालन अखलाक के भाई इकरार अहमद कर रहे हैं। इस दौरान डीसी एसआईबी आरके सिंह, एसी एसआईबी आदितेय मिश्रा, प्रतिभा राय, इशा गौतम, कुशलपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed