फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST department found a unique way to stop tax evasion

Aligarh: कर चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने निकाला अनोखा तरीका, खरीदारी करते समय दुकानदार से बस यह कहना है

Mon, 28 Oct 2024 03:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 03:35 PM IST
सार

राज्यकर विभाग को जीएसटी बिल की फोटो भेजनी है। बिल पर ग्राहक का नंबर होना अनिवार्य है। लकी ड्रा के जरिए विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। ये योजना पहली बार प्रदेशभर में लागू की गई है।

विज्ञापन
GST department found a unique way to stop tax evasion
इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर टीवी, फ्रिज व अन्य सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली पर कर चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने एक तरीका निकाला है। राज्यकर विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि खरीदारी करते समय दुकानदार से पक्का बिल जरूर मांगे। इसकी फोटो विभाग द्वारा जारी किए गए व्हाटस एप नंबर पर भेजे और पुरस्कार पाएं। राज्यकर विभाग द्वारा 31 अक्टूबर के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बाजारों में अधिकांश काम कच्ची रसीदों पर होता है। इस कर चोरी को रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने यह तरीका निकाला है। राज्यकर विभाग को जीएसटी बिल की फोटो भेजनी है। बिल पर ग्राहक का नंबर होना अनिवार्य है। लकी ड्रा के जरिए विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। ये योजना पहली बार प्रदेशभर में लागू की गई है। हालांकि ये प्रयोग कितना सफल रहेगा ये त्योहार के बाद ही पता चलेगा। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि सभी लोगों से अपील है कि वह खरीदारी करते समय दुकानदार से पक्का बिल लें। 25 से 31 अक्तूबर तक खरीदारी का बिल विभाग द्वारा जारी नंबरों पर भेजें। लॉटरी के माध्यम से इनाम दिया जाएगा। टैक्स चोरी रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इन नंबरों पर भेजें बिल की फोटो
7235001060
7235001061
7235001062
7235001104
7235001109
7235001141
7235001142
7235001143
7235002833
7235002833

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed