{"_id":"22b92c03b44cde440444d1a9637cf4d5","slug":"grand-stage-awaiting-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य मंच तैयार, मुख्यमंत्री का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य मंच तैयार, मुख्यमंत्री का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शानदार और भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री का स्वागत है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अलीगढ़ दौरा अपनी भव्यता और विशालता के साथ-साथ खर्चे के लिए भी जाना जाएगा।
जिस तरह से इंतजाम और व्यवस्थाएं हो रही हैं। उस तरह से खर्च के नजरिए से यह दो करोड़ के करीब का आयोजन होगा।
कासिमपुर पॉवर हाउस स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उसके लिए 106 शिलापट्टिका लखनऊ से तैयार होकर आई हैं।
एक शिला पट्टिका पर करीब 5000 रुपये खर्च होना बताया जा रहा है। पांडाल भी भव्य और आकर्षक बनाया गया है। लखनऊ की ही कंपनी ने मुख्यमंत्री के लिए स्विस हाउस तैयार किया है।
विज्ञापन
उसमें थ्री स्टार होटल जैसी हर जरूरी सुविधा मौजूद है। शहर के एक नामचीन टेंट हाउस संचालक के अनुमान के अनुसार मंच, पांडाल और सीएम के ‘सुईट’ पर एक करोड़ से अधिक खर्चा आया होगा। मंच पर 45 लोग तीन पंक्तियों में बैठेंगे। पहली पंक्ति जिसमें मुख्यमंत्री होंगे उसमें सोफे होंगे। पीछे की दो पंक्ति में बेहद आरामदायक कुर्सियां होंगी।
लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की 75 बसों को औसतन 55 लीटर डीजल प्रति बस दिया जा रहा है। करीब 150 वाहन जिला स्तरीय अधिकारियों के दौड़ रहे हैं। वीआईपी और बाहरी अधिकारियों के लिए करीब 120 कार- टैक्सियों की व्यवस्था कर डीजल का इंतजाम किया गया है।
लाभार्थियों के अलावा कार्यक्रम में ड्यूटी देने वाले, पॉवर हाउस स्टॉफ, जिले के अफसरों-कर्मचारियों आदि के लिए लंच के उच्च गुणवत्ता वाले 7000 पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं। एक पैकेट की कीमत 100 रुपये के करीब है।
लाभार्थियों के लिए लिए चार हजार ब्रेकफास्ट पैकेट तैयार कराए गए हैं। एक पैकेट करीब 70 रुपये का है। वहीं 2000 पुलिस कर्मियों के लिए होने वाला खर्च अलग है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों का टीए डीए और सपाइयों का खर्च भी जोड़ लिया जाए तो खर्च का क्या होगा अनुमान लगाया जा सकता है।