{"_id":"5be69fa1bdec226930330c26","slug":"government-has-put-ganga-in-icu-rajendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जलपुरुष राजेन्द्र सिंह का आरोप, 'सरकार ने गंगा को आईसीयू में डाला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जलपुरुष राजेन्द्र सिंह का आरोप, 'सरकार ने गंगा को आईसीयू में डाला'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
राजेन्द्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा सद्भावना यात्रा के संयोजक व जल पुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा है कि पहले गंगा बीमार थी। अब सरकार ने गंगा को पिछले 4 सालों में आईसीयू में डाल दिया है। शनिवार को वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बॉयज पॉलिटेक्निक के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
भाजपा सरकार ने गंगा को अविरल बनाने के नाम पर देशवासियों से सिर्फ झूठ बोला है। गंगा का बायो फास समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि गंगा का ब्रह्म सत्य खत्म हो गया है। गंगा आचमन के लायक नहीं रही।
उन्होंने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति है, बावजूद इसके उसके साथ छल होता रहा और यह छल कोई और नहीं बल्कि भाजपा सरकार ने किया है। राजेंद्र सिंह ने भाजपा को धार्मिक संस्था बताते हुए कहा कि उसने गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ कर करोड़ों हिंदू जनमानस के भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।