फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government did not talk with neighboring countries regarding Taliban: Khurshid

अलीगढ़ः तालिबान को लेकर पड़ोसी देशों से सरकार ने नहीं की वार्ता : खुर्शीद

Fri, 17 Sep 2021 03:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Government did not talk with neighboring countries regarding Taliban: Khurshid
कांग्रेस के घोषणा पत्र संवाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ तालिबान को लेकर स्थिति पर गंभीरता से चर्चा नहीं की, जिसको लेकर अब स्थिति गंभीर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अफगानिस्तान में लोकतंत्र की बहाली में बड़ी भूमिका निभाई थी लेकिन अब उस मेहनत पर पानी फिर गया है। अफगानिस्तान से भारत के बहुत पुराने संबंध हैं, वहां की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में पत्रकारों से वार्ता में कही। वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने के क्रम में रविवार को अलीगढ़ आए थे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने कहा कि राकेश टिकैत के किसान आंदोलन को कांग्रेस पूर्ण समर्थन करती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच मुद्दे प्राथमिकता में रहेंगे। किसानों की समस्या, युवाओं की बेरोजगारी, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों व गरीबों के उत्पीड़न की समस्या, अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करना और महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के कल्याण की योजनाएं होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा और कौन चुनाव लड़ेगा, इस बात का फैसला प्रियंका गांधी करेंगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोगों को प्रियंका गांधी ने अनौपचारिक रूप से चुनाव की तैयारी करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में झगड़ा नहीं, भांगड़ा हो रहा : खुर्शीद
पंजाब कांग्रेस में आपस में टकराव की स्थिति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अलग-अलग प्रदेश में अलग-अलग स्थिति होती है। वहां पर झगड़ा नहीं भांगड़ा हो रहा है। भांगड़ा अगर कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति देखे तो उसे अतिरेक नजर आएगा। लेकिन यह वहां की संस्कृति का हिस्सा है। इसी प्रकार पंजाब कांग्रेस की अपनी स्थिति और परिस्थिति है।

अधिवक्ताओं, डॉक्टरों, शिक्षकों, व्यापारियों की जानी समस्याएं : श्रीनेत
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ जिले में गोशालाओं की दुर्दशा देखी है। फल मंडी के व्यापारियों से बातचीत की है। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई हैं। अधिवक्ताओं, डॉक्टरों, शिक्षकों, व्यापारियों के साथ संवाद किया है। इन सब की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। इनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed