{"_id":"6a63c3736f340651cd086672","slug":"gorai-police-bust-buffalo-stealing-gang-two-arrested-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100422-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोरई पुलिस ने भैंस चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोरई पुलिस ने भैंस चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना गोरई पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन भैंस और वारदात में प्रयुक्त एक लोडर वाहन बरामद किया है।
मामले की शुरुआत 22-23 जुलाई की रात गोरई थाना क्षेत्र से भैंस चोरी की घटना के बाद हुई। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच और चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से पहले वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे और घटना के बाद उसे बदल देते थे, ताकि पहचान न हो सके।
थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान निवासी राजेश और मुकेश हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की भैंसों को एक फैक्टरी कर्मी के माध्यम से कटवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।