फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gomati riverfront scam

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला : सीबीआई ने सात घंटे की पूछताछ, साथ ले गई दस्तावेज

Tue, 06 Jul 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gomati riverfront scam
लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में जांच के लिए सोमवार को सीबीआई की एक टीम अलीगढ़ भी पहुंची। यहां उसने शारदा सहायक सिंचाई विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर काजिम अली के अनूपशहर रोड के द क्रिस्टल अपार्टमेंट स्थित आवास पर छापा डाला। करीब सात घंटे तक उनके घर में रुकी टीम जांच और पूछताछ के बाद बड़ी संख्या में दस्तावेज लेकर चली गई। इस दौरान मीडिया के सवालों पर सीबीआई टीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। काजिम अली व उनके परिवार ने भी बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अनूपशहर रोड पर एफएम टॉवर के पास स्थित द क्रिस्टल अपार्टमेंट में लखनऊ से सीबीआई की टीम सुबह आठ बजे दो गाड़ियों से यहां पहुंची और सीधे काजिम अली के फ्लैट नंबर 509 में दाखिल हो गई। इस दौरान गाड़ी में एक कर्मचारी मौजूद रहा। फ्लैट में काजिम अली परिवार के साथ मौजूद थे। खबर पर मीडिया का भी जमावड़ा अपार्टमेंट के पास हो गया। दोपहर तीन बजे तक टीम घर के अंदर रही और परिवार के सदस्यों व काजिम अली से पूछताछ करती रही। तीन बजे टीम बाहर निकली और उन्ही गाड़ियों से वापस लखनऊ रवाना हो गई। इस दौरान टीम के सदस्यों के हाथों में काफी दस्तावेजों का पुलिंदा था, जिसे देखकर माना गया कि यह दस्तावेज फ्लैट से जब्त किए गए हैं। घर से निकलते समय मीडिया ने टीम के सदस्यों से बातचीत का प्रयास किया। मगर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले गाड़ी में मौजूद एक कर्मचारी ने यह बताया कि हम लोग लखनऊ से आए हैं और सीबीआई से हैं। टीम के जाने के बाद काजिम अली से बात करने का प्रयास किया गया। मगर उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया और अपने फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में अफरा-तफरी, टोह लेते रहे पड़ोसी
सुबह जब दो गाड़ियों में टीम पहुंची तो अपार्टमेंट में किसी को सीबीआई के होने की जानकारी नहीं थी। माना जा रहा था कि काजिम अली के यहां कुछ लोग मिलने आए हैं। मगर मीडिया के पहुंचने के बाद अपार्टमेंट के लोगों को पता चला कि सीबीआई टीम जांच के लिए आई है तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग टोह लेने का प्रयास करते रहे। मगर किसी को कोई जानकारी नहीं हो पाई। टीम के जाने के बाद भी पड़ोसियों ने काजिम अली के परिवार से संपर्क का प्रयास किया। मगर किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed